फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In swimming, Daksh won five, Aryan won three gold medals.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तैराकी में दक्ष ने पांच, आर्यन ने तीन स्वर्ण पदक जीते

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
In swimming, Daksh won five, Aryan won three gold medals.
बहादुरगढ़। शहर के जीडी गोयनका स्कूल के छात्रों ने राज्य स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। दक्ष फोगाट ने पांच स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। आर्यन जून ने तीन गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता है। नीतिन ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-14 में जयवर्धन राव ने ब्रैस्ट स्ट्राक में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता। मोहिनी ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। भाविका ने भी तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर झज्जर जिले को राज्य तैराकी प्रतियोगिता का ओवरआल विजेता बनाया है। सभी पदक विजेता तैराकों ने नेशनल स्कूल तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। स्कूल की निदेशिका शैलजा जून ने विजेता तैराकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीडी गोयनका स्कूल के छात्रों के ओवरआल डेवलेपमेंट का काम करता है। छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और खेलों में भी आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में भी स्कूल के तैराकों ने सबसे ज्यादा मैडल हासिल किए थे। सिरसा में संपन्न हुई राज्य स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के तैराकों की बदौलत ही झज्जर ने अंडर-19 की ओवरआल ट्राफी जीती है। वहीं अंडर-14 में दूसरा और अंडर-17 में तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते अंडर-17 में तीसरा स्थान हासिल हुआ। तैराकों के बेहतर प्रदर्शन के लिए तैराकी कोच पदमपाल, जितेंद्र और जहूर को भी बधाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed