फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In some places, people killed their own family members over land disputes, in others over love, and in still others due to suspicion, severing the bonds of relationships.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं जमीन, कहीं प्यार तो कहीं शक में अपनों ने अपनों को मारा, रिश्तों की टूटी डोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
In some places, people killed their own family members over land disputes, in others over love, and in still others due to suspicion, severing the bonds of relationships.
30jjrp10- झाड़ली पॉवर प्लांट में इस साल हुए हादसे में झुलसे कर्मचारी का फोटो। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर। इस साल ऐसी वारदातें सामने आई जिसमें जमीन, प्यार और शक में अपनों ने ही अपनों का कत्ल कर डाला। इन मामलों को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन इन घटनाओं के चलते रिश्तों की डोर धुंधली हुई।
विज्ञापन

धारौली गांव में एक व्यक्ति ने घर में सो रही दो बहनों को जिंदा जला दिया था। इसमें अविवाहित हिमांशु उर्फ निधि की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी बहन कोमल ने 18 दिन के बाद पीजीआई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसमें सामने आया था कि कोमल का जेठ नरेंद्र निधि से शादी करना चाहता था लेकिन निधि के मना करने पर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 27 अप्रैल की रात को तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। बाद में आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कलोई गांव निवासी अशोक ने साढ़े चार एकड़ जमीन के लिए अपने पिता खजान सिंह और भाई संजय की हत्या कर उनका शव साथ लगते अपने खेतों में जला दिया था और राख को खेतों में बहा दिया ताकि किसी को पता नहीं चले।
बाद में पिता व भाई की सड़क दुर्घटना में मौत का कारण बताया गया था। इसका शक तब हुआ जब पेंशन कर्मी घर पहुंचा और खजान सिंह के दो माह से पेंशन नहीं लेने की बात सामने आई। इस मामले में तीन को पकड़ा जा चुका है।
वहीं दिसंबर माह में खेड़ी सुलतानपुर गांव में अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसका शव शमशान घाट में जला दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी पति जतिन, पिता देवेंद्र, ताऊ योगेश व मां को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

कोहरा पड़ने के पहले दिन ही हुए दो हादसे

इस साल सर्दी के दौरान 14 दिसंबर को पहला कोहरे पड़ने के दिन दो बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा कालियावास के पास हुआ जहां रोडवेज और दादरी के निजी स्कूल की बस के बीच टक्कर में 11वीं कक्षा की स्कूली छात्रा की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इसी दिन माछरौली के पास सड़क पर खड़े ट्रक से ट्रैवलर बस टकरा गई जिसमें 50 से अधिक लोग सवार थे,जिनको हल्की चोटें आई थी। इसी हादसे में ट्रैवलर बस से दो अन्य बसें भी टकराई थीं।

पावर प्लांट में हादसे में झुलसे मजदूर

इस साल मई माह में झाड़ली स्थित एपीसीपीएल में बॉयलर फीड पंप की रीसर्कुलेशन वाल्व से गर्म पानी का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था जिसमें चार लोग बुरी तरह गर्म पानी से झुलस गए थे। 22 मई को अभिषेक निवासी झाड़ली, प्रदीप निवासी बहु, अमित निवासी मंदौला चरखी दादरी, कुलदीप निवासी सुंदरेहटी ऑपरेशन विभाग से परमिट मिलने के बाद बॉयलर की वॉल के पास कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन विभाग की तरफ से सारे गर्म पानी की लाइन को खाली नहीं किया गया था। इस दौरान चारों मजदूर वॉल की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे और उन्होंने नट ढीले किए हुए थे। वॉल में गर्म पानी होने की वजह से गर्म पानी नट से लीकेज हो गया और बॉयलर फीड पंप की रीसर्कुलेशन वॉल्व से गर्म पानी का रिसाव हो गया। इससे चारों मजदूर झुलस गए।

रंगदारी के सामने आए कई मामले, रिटौली गैंगवार ने बढ़ाई पुलिस की धड़कन
इस बार रंगदारी के कई मामले सामने आए। इस साल एक वकील के अलावा एक डॉक्टर व एक अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगी गई। वकील व डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जबकि अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं रोहतक के रिटौली में शराब ठेके पर गैंगवार में हुई फायरिंग के आरोपियों के झज्जर के निजी अस्पताल में दाखिल होने के बाद झज्जर पुलिस की धड़कने बढ़ गई थी। इस मामले में एक आरोपी दीपांशु की मौत हो गई जबकि रोहित का निजी अस्पताल में इलाज चला। झज्जर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों काे रोहतक पुलिस के हवाले किया।

साल जाते-जाते दे गया दर्द...
दिसंबर माह जाते-जाते दर्द भी दे गया। तूड़ी से भरे ट्रक के नीचे दबने से पांच लोगों की दबने से मौत हो गई। 23 दिसंबर की रात को झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे 352 गुरुग्राम ओवरब्रिज के पास ओवरलोड तुड़ी से भरा ट्रक साथ से गुजर रही ऑल्टो कार के ऊपर पलट गया था। इस हादसे में सुरहा निवासी घनश्याम किशोरे, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित ताबरपुर निवासी जनार्दन वर्मा, संभल के अखिलेश, जयबीर और पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
-------------------

सुर्खियां...
जिला पार्षद सुसाइड नोट लिखकर हुए गायब
इस साल अक्तूबर माह में जिले की राजनीति में समय भूचाल आ गया था जब जिला पार्षद संजय मुंडाहेड़ा सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गए थे। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर अनदेखी करने और जिप चेयरमैन पर विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में जिला पार्षद को खाटू श्याम से बरामद किया था। उसके बाद जिला पार्षद ने सार्वजनिक रूप से पंचायत में भी माफी मांगी थी। पिछले दिनों हुई जिला परिषद की बैठक में भी उन्होंने ऐसा करने पर माफी मांगी।

बारिश से शहर और गांवों में हुआ जलभराव
इस साल जुलाई से लेकर सितंबर तक हुई तेज बारिश के कारण शहर ही नहीं बल्कि गांव की गलियों और खेतों में जलभराव की स्थिति रही। ड्रेन नंबर-8 के टूटने से कलोई सहित कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। सबसे ज्यादा साल्हावास ब्लॉक के गांवों में दिक्कत हुई जहां अब तक कई गांवों के खेतों में पानी जमा है। इस कारण रबी की फसल की बिजाई भी नहीं हो सकी। इस साल बारिश के सीजन में 253 एमएम बारिश दर्ज की गई जो पिछले सालों से ज्यादा रही। इस बार बारिश और जलभराव के कारण किसान की फसल सबसे ज्यादा खराब हुई।

भूकंप से कई बार दहला झज्जर जिला

इस साल जिले में अब तक पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इस माह भी 21 दिसंबर को भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इससे पहले 10 अगस्त को झज्जर में रविवार को शाम 4:10 बजे भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई थी। 17 जुलाई को दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर में रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। 11 जुलाई की शाम 7 बजकर 49 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र भी झज्जर रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही थी। 10 जुलाई को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भूकंप आया था। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे थे। इसका केंद्र झज्जर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही थी।

चर्चित सम्मान...
मनु को मिला खेल रत्न व अमन को अर्जुन अवॉर्ड
गांव गोरिया निवासी शूटर मनु भाकर को इस साल खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनको 17 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया था। इसके अलावा बिरोहड़ निवासी पहलवान अमन सहरावत को इस साल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

योजना...
झज्जर-बहादुरगढ़ रोड का निर्माण हुआ
इस साल झज्जर-बहादुरगढ़ रोड का निर्माण हुआ। यह रोड काफी सालों से टूटा हुआ था। इसके निर्माण की मांग बार-बार की जा रही थी। इस साल इस रोड का निर्माण किया गया जिससे लोगों को राहत मिली। इस पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।

रिकॉर्ड...
इस्मालगढ़ से हुआ छुछकवास
हरियाणा सरकार की ओर से इस साल जिले के इस्लामगढ़ का नाम बदलकर छुछकवास कर दिया गया। जिले में बदला गया नाम मुस्लिम समाज पर आधारित होने के कारण गांव में ग्राम सभा बुलाई गई और पंचायत और ग्रामीणों की सर्वसम्मति से गांव का नाम बदलवाने की कवायद आगे बढ़ाई। ग्राम सभा कर ग्रामीणों से इजाजत के बाद प्रस्ताव दिया गया था जिस पर सरकार ने मुहर लगाई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article