{"_id":"69b71f25bfd28c1a4605be2b","slug":"in-some-places-municipal-employees-returned-without-even-getting-a-photograph-taken-with-the-councilor-while-elsewhere-no-one-from-other-departments-showed-up-at-all-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132813-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं पार्षद संग फोटो खिंचवा बिना लौटे नप कर्मी तो कहीं दूसरे विभागों से कोई नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं पार्षद संग फोटो खिंचवा बिना लौटे नप कर्मी तो कहीं दूसरे विभागों से कोई नहीं आया
विज्ञापन
15jjrp18- वार्ड नंबर-19 में शिव मंदिर के बाहर कर्मचारियों के आने का इंतजार करते लोग। संवाद
झज्जर। शहर के 11 से 19 वार्डों में रविवार को विभिन्न स्थानों पर हुई एरिया सभा की बैठकों में केवल नगर परिषद के कर्मचारी ही पहुंचे। यह कर्मचारी भी कहीं-कहीं लोगों के नहीं आने पर पार्षदों संग फोटो खिंचवाकर लौट गए जबकि बाद में लोग इंतजार करते दिखे।
इसके अलावा बाकी एरिया सभा की बैठकों में भी नप कर्मी ही पहुंचे लेकिन समाज कल्याण, क्रीड विभाग की तरफ से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। बैठकों में बुढ़ापा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन के अलावा परिवार पहचान पत्रों की समस्याओं को दुरुस्त किया जाना था लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे।
वार्ड नंबर-19 में एरिया सभा की बैठक शिव मंदिर में थी। यहां नप से कर्मचारी पहुंचे लेकिन तब तक लोगों की संख्या कम थी। पार्षद भागवंती देवी भी पहुंची। कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो भी खींचवाई। नगर पार्षद भागवंती किसी काम से कुछ देर के लिए गईं तो पीछे से कर्मचारी भी उठकर चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद कई लोग मंदिर पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने पार्षद को फोन किया तो बताया गया कि अंदर कर्मचारी बैठे हैं लेकिन वहां कोई नहीं मिला।वार्ड-15 से पार्षद नरेश ने बताया कि बैठक आयोजित की गई थी जिसमें नप की तरफ से जेई और लेखाकार पहुंचे।
काफी लोग भी आए लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, क्योंकि दूसरे विभाग से कोई नहीं आया। कोरम भी पूरा नहीं हुआ। वार्ड नंबर-16 से पार्षद किशोर ने बताया कि लोग अपनी बुढ़ापा, विधवा पेंशन के अलावा परिवार पहचान पत्र की समस्याएं लेकर आए लेकिन नप को छोड़कर समाज कल्याण और क्रीड से कोई नहीं आया।
नप के कर्मचारी इन समस्याओं का समाधान ही नहीं कर सकते जबकि जिनको आना चाहिए था, वह नहीं आए। ऐसे में एरिया सभा की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। वार्ड नंबर-18 से पार्षद जयपाल ने भी यही समस्या बताई।
उन्होंने बताया कि काफी संख्या में महिलाएं अपनी पेंशन व परिवार पहचान पत्र की समस्या को लेकर आई थी लेकिन संबंधित विभाग के कर्मचारी नहीं आए। नगर परिषद से भी दो कर्मचारी आए थे जबकि किसी जिम्मेदार अधिकारी को आना चाहिए था।