{"_id":"591f3d864f1c1b8523f2324a","slug":"in-jat-restervation-died-people-family-got-govt-gob","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण उपद्रव में मरे पांच लोगों के आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण उपद्रव में मरे पांच लोगों के आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र
amarujala/ jhajjar
Updated Sat, 20 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण हिंसा में मारे गए लोगों के पांच और आश्रितों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। मृतकों के आश्रितों को क्लर्क, जूनियर स्टोर कीपर और लाइब्रेरी आदि में नियुक्ति दी गई है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के झज्जर जिलाध्यक्ष जितेंद्र धनखड़ ने बताया कि लंबी प्रक्रिया के बाद एमडीयू में नौ लोगों को वीरवार को नियुक्ति पत्र दिए गए थे, जबकि पांच और लोगों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। डीघल के रहने वाले राकेश, झज्जर निवासी मीनू, महराणा निवासी सोनिया, दुल्हेड़ा निवासी संदीप और एमपी माजरा निवासी मनजीत को नौकरी दी गई है। कई अन्य लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि उन्हें भी शनिवार को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। कुछ लोगों को पीजीआईएमएस में भी नौकरी दी जाएगी।