फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   in bhadurgarh root metro service deley tecnicale reson

तकनीकी खराबी से बहादुरगढ़ रूट पर मेट्रो सेवा रही प्रभावित

Sat, 11 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
in bhadurgarh root metro service  deley  tecnicale reson
मेट्रो - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन में तकनीकी खराबी आने की वजह से शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे तक मेट्रो कीर्ति नगर व इंद्रलोक स्टेशन तक आवागमन नहीं कर सकी। ट्रेनों को बीच रास्ते पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ट्रेनों में घोषणा करके यात्रियों को यहीं पर उतारा गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कीर्ति नगर, इंद्रलोक, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर जाने वाले यात्री खासे परेशान रहे। पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर उतरकर उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दूसरा कीर्ति नगर व इंद्रलोक से बहादुरगढ़ व मुंडका आदि क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई। ग्रीन लाइन पर करीब सवा सात बजे तकनीकी खराबी आई थी जिसे करीब एक घंटा बाद सवा आठ बजे ठीक कर लिया गया। इसके बाद सभी ट्रेनों को कीर्ति नगर व इंद्रलोक तक चलाया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे अचानक ग्रीन लाइन में खराबी आ गई। बहादुरगढ़ से चली सभी मेट्रो को पश्चिम विहार वेस्ट स्टेशन पर रोकना पड़ा। यहीं से इन मेट्रो को वापस कर दिया गया। ट्रेनों में घोषणा करके तकनीकी खराबी की जानकारी यात्रियों को दी गई और मेट्रो प्रशासन ने खेद जताते हुए उन्हें पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर उतारा। खराबी आने की जानकारी तुरंत मिलते ही कुछ यात्री तो पहले ही पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन पर उतर गए और सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। हालांकि एक घंटा बाद करीब सवा आठ बजे तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद सभी ट्रेनों को इंद्रलोक व कीर्ति नगर के बीच चलाया गया जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से ग्रीन व पिंक लाइन की इंटरचेंज सुविधा के लिए ग्रीन लाइन पर हाल्ट प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण यहां की ट्रेनों के समय 30 सितंबर तक फेरबदल कर रखा है। पंजाबी बाग व शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच में ग्रीन लाइन पर यह प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। इस वजह से भी इस लाइन पर तकनीकी खराबी आती रहती है।

ग्रीन लाइन व पिंक लाइन को 230 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से जोड़ा जाएगा जो प्लेटफार्म को पिंक लाइन के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा। हाल्ट प्लेटफार्म 155 मीटर लंबा होगा और एफओबी के साथ दो अतिरिक्त बड़े लिफ्टों (प्रत्येक प्लेटफार्म) से जुड़ा होगा, जिसमें प्रत्येक में 26 यात्रियों की क्षमता और सीढ़ियां होंगी। पिंक लाइन के पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन के नए प्लेटफार्म के प्लेटफार्म लेवल से लेकर कानकोर्स तक की कुल ऊंचाई 16.75 मीटर है इसलिए इसे दो चरणों में बनाया गया है। प्लेटफार्म से सीढ़ियों या लिफ्टों से नीचे आने के बाद यात्रियों को फिर से सीढ़ियां, दो एस्केलेटर या एक थ्रू मूवमेंट लिफ्ट से अंत में कानकोर्स क्षेत्र तक पहुंचना होगा। फिलहाल दोनों कोरिडोर के बीच कोई इंटरकनेक्टिविटी नहीं है।
-अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक, डीएमआरसी के कारपोरेट कम्यूनिकेशन।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed