{"_id":"58fa48624f1c1ba57a8b4b3b","slug":"in-bahadurgarh-the-breaking-of-illegal-occupation-began-on-the-drain-of-the-city-council-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ में नगर परिषद की ड्रेन पर अवैध कब्जों को तोडने कार्रवाई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ में नगर परिषद की ड्रेन पर अवैध कब्जों को तोडने कार्रवाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
प्रशासन ने वेस्ट जुआं ड्रेन पर अवैध कब्जों को आज से हटाना शुरू कर दिया है। कहीं-कहीं पर लोग इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं। मगर वार्ड नंबर 18 में लोगों ने खुद ही पहल करके ड्रेन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन के सहयोग से हटवाया। पार्षद युवराज भी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। 6 किलोमीटर की इस ड्रेन पर 350 अवैध कब्जे हैं। नामचीन लोग भी इस पर अवैध कब्जा करके बैठे हुए हैं। जिनको तोड़ने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी होगी। क्योंकि ये तो अभी शुरुआत है आगे देखते हैं क्या होता है।
पहले दिन हटाए गए कच्चे कब्जे
शुक्रवार सायं नगर परिषद के अधिकारी टीम के साथ धर्म विहार में पहुंचे। टीम के पहुंचते ही लोगों की काफी भीड़ लग गई। मगर लोग खुद ही अवैध कब्जों को हटाने के लिए टीम का सहयोग करते नजर आए। धर्मविहार निवासी बिट्टू ने प्रशासन के साथ पहल करते हुए ड्रेन पर किया गया अवैध कब्जा तुड़वाया। इसके बाद नगर परिषद की टीम आगे बढ़ गई और कई चारदीवारी को ढहा दिया।
यहां आ सकती है प्रशासन को दिक्कत
नगर परिषद की ओर से ड्रेन को विकसित करने के लिए तोड़फोड़ कार्रवाई तो शुरू कर दी है लेकिन अभी कच्चे कब्जों को हटाया जा रहा है। जहां-जहां नगर परिषद और प्रशासन को अवैध कब्जों को हटाने में दिक्कत आ सकती है। उनमें आकाश टावर, दिल्ली अस्पताल, सैनिक स्कूल, श्यामजी कांप्लेक्स, रामा भारती स्कूल, इंदिरा मार्केट, गांधी मार्केट के अलावा कई अन्य स्थान शामिल हैं। पहले दिन प्रशासन की तोड़फोड़ कार्रवाई का हल्का-फुल्का विरोध हुआ। पहले दिन नामी लोगों की ओर से विरोध देखने को मिला।
विज्ञापन
शुरूआती दौर ठीक, असली परीक्षा अभी बाकी
अधिकांश कब्जाधारियों ने स्वयं कब्जा हटाने के साथ ही विकास कार्य में सहयोग देने की भी सहमति दी है। अभी देखना यह होगा कि नगर परिषद की यह तोड़फोड़ कार्रवाई निर्बाध रूप से जारी रहती है या नहीं। अभी तो शुरूआत है असली परीक्षा तो आने वाले दिनों में होगी। इस ड्रेन के नवीनीकरण से जहां क्षेत्र के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी वहीं शहर के भीतरी जाम की समस्या का समाधान भी सड़क निर्माण के साथ होगा।
नप पर गलत पैमाइश करने का आरोप
राम नगर निवासी वीरेंद्र राणा ने नगर परिषद अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मकान को भी नगर परिषद ने पांच फुट तक का कब्जा करके बनाया हुआ करार देकर मार्किंग की है। जबकि उन्होंने सिंचाई विभाग की ओर से पैमाइश कराने के बाद ही मकान बनाया था। उनकी मांग है कि उनके मकान को न तोड़ा जाए। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होगा।
ये अधिकारी रहे मौजूद
प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शुरू की गई अवैध कब्जों को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर परिषद सचिव मुकेश कुमार, एमई भारत भूषण, एमई ओमदत्त, पार्षद युवाराज छिल्लर, बीआई सहित पार्षद प्रतिनिधि अशोक मुदगिल मौजूद रहे।
प्रशासन को रहेगा पूरा सहयोग
वार्ड पार्षद युवराज छिल्लर का कहना है कि वे शहर के विकास के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग देंगे। सबसे पहले उन्होंने अपने वार्ड से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई है। आने वाले दिनों में वार्ड के अन्य लोग खुद ही कब्जों को हटा लेंगे। प्रशासन को अपनी कार्रवाई को तेज करना चाहिए।
वेस्ट जुआं ड्रेन पर 100 करोड़ से बनेगी सड़क
नगर परिषद के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि ड्रेन से अवैध कब्जे हटने के बाद इस पर विकास में तेजी आएगी। यहां पर 100 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इससे शहर वासियों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वेस्ट जुआं ड्रेन के नवीनीकरण कार्य के साथ ही ड्रेन के दोनों ओर सड़क का निर्माण कार्य होगा जिसके लिए नगर परिषद की ओर से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
क्या कहते हैं एसडीएम
एसडीएम जगनिवास ने लोगों से आह्वान किया है कि ड्रेन पर किए गए कब्जों को लोग या तो स्वयं हटा लें। अन्यथा फिर प्रशासन की ओर से अपनी तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन तोड़फोड़ करता है तो इससे उन्हें काफी नुकसान होगा।