{"_id":"c4e16629b636640c9561953d5cb8f463","slug":"in-accident-7-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बड़े हादसे-एक ने तीन को लीला तो दूसरे में गई चार की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बड़े हादसे-एक ने तीन को लीला तो दूसरे में गई चार की जान
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन घंटों के अंतराल में हुए दो बड़े हादसों में यहां 7 जानें चली गई। बेरी-जहाजगढ़ रोड पर अलसुबह दो बजे के करीब कार व ट्रक की टक्कर में एक ही गांव के चार युवकों की मौत हो गई। इसके करीब ढ़ाई घंटे बाद झज्जर रेवाड़ी रोड पर गांव चांदपुर के नजदीक सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास सीमेंट से भरे एक ट्रॉले ने तीन ट्रैक्टरों को रौंद दिया। इसमें भिवानी निवासी तीन व्यक्तियों की जान गई, जबकि एक को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में बड़े ही गमगीन माहौल में हुआ। इस दौरान अस्पताल में ग्रामीणों का भारी भीड़ भड़ाका रहा और अपनों के शवों को देख परिजनों के आंसू सूख नहीं रहे थे।
हादसा-1
ट्रॉला एक के बाद एक तीन ट्रैक्टरों पर चढ़ा, तीन की मौत
झज्जर। गांव रानीला, जिला भिवानी निवासी प्रकाश, मीरसिंह और चेतन व भगवत राजस्थान से पुराने तीन ट्रैक्टर खरीद कर लाए थे। इनको बेचने के लिए वे गांव रानिला आ रहे थे। सुबह साढ़े चार बजे के करीब वे झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गांव चांदपुर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए सीमेंट से भरे ट्रॉला ने एक के बाद एक तीनों ट्रैक्टरों को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉला तीनों ट्रैक्टरों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में तीनों ट्रैक्टरों के परखच्चे उड़ गए। ट्रॉला तभी रुका जबकि उसके अगले हिस्से में एक ट्रैक्टर का बड़ा हिस्सा फंस गया। हादसे में चेतन, प्रकाश व मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भगवत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक फरार हो गया। लेकिन परिचालक को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
मची अफरा तफरी
हादसा झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गांव चांदपुर के पेट्रोल पंप के पास हुआ। पेट्रोल पंप पर उस समय कई अन्य वाहन भी खड़े थे। बेकाबू ट्रॉला एक के बाद एक तीन ट्रैक्टरों पर चढ़ गया। चालक उसे कंट्रोल नहीं कर पाया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोग इसको लेकर भयभीत थे कि कहीं पेट्रोल पंप और इस पर खड़े वाहन भी कहीं चपेट में न आ जाएं। ट्रॉला तब रुका जब एक क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर का हिस्सा उसमें फंस गया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रॉले को भी जब्त कर लिया है। तीनों के शवों को पोसटमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।
हादसा-2
ट्रक ने कार को ठोका,एक गांव के चार जनों की मौत
बेरी। गांव माजरा दुबलधन निवासी राकेश, राजेश, विरेन्द्र उर्फ रेल्लू, संदीप अपनी वैगनार कार में सवार होकर बेरी से जहाजगढ़ की तरफ जा रहे थे। रात दो बजे के करीब वे कार में जहाजगढ़ मार्ग पर स्थित आरसीएम स्कूल के पास पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। कार में सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की सूचना पाकर बेरी डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी हंसराज व बेरी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज मुकेश मौके पर पहुंचे। कार में चारों युवकों की डेड बॉडी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और बाद में चारों युवकों के शव को एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार में चारों युवकों को कही से निकलने का कोई मौका नही मिला।
बीती रात को बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे के बारे में डीएसपी जगत सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। कार में सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। चारों युवकों की पहचान गांव माजरा डी (दूबलधन) के रूप में हुई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन राजबीर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। चारों युवकों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
चार युवकों की मौत से माजरा डी में छाया मातम
बेरी। बीती रात को बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में गांव माजरा डी के चार युवकों की मौत हो जानेे की खबर गांव में पहुंची तो गांव में मातम छा गया। हादसे के बाद गांव में किसी के घर में चूल्हा तक नही जला। चारों मृतकों का गांव में वीरवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में पूरे दिन इसी घटना की चर्चा रही। पूरा गांव कभी एक के तो कभी दूसरे के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधा रहा था।
मृतक संदीप के परिजन सुनील ने बताया कि संदीप 27 वर्ष की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी औैर परिवार का इकलौता बेटा था और गांव में ही खेती-बाड़ी का कार्य करता था और परिवार का खर्चा चलाता था और अब दर्दनाक हादसे में संदीप की मौत हो जाने से परिवार पर पहाड़ टूूट गया है और घर का खर्चा चलाने वाला भी कोई नही रहा है। मृतक राजेश भी चार बहनों में इकलौता भाई था राजेश की शादी के बाद उसके पास 7 वर्ष की लड़की व 5 वर्ष का लड़का था। मृतक राकेश दो भाई थे और गांव में खेती का कार्य करता था। राकेश का बड़ा भाई राजेश सीआरपीएफ में है। राकेश के पास एक पांच वर्ष का लड़का है और 3 वर्ष की लड़की है। वहीं वीरेन्द्र की मौत हो जाने से पूरेे गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहाजगढ़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में मरने वाले राकेश की पत्नी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर है जो जिला झज्जर के महिला पुलिस थाने में तैनात है। हादसे में महिला पुलिसकर्मी के पति की मौत हो जाने के बाद महिला थाने से भी पुलिसकर्मी भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंची।
दो माह में गई आठ लोगों की जान
विदित रहे कि गांव माजरा में करीब दो माह में सड़क हादसे में आठ लोगों की जान जा चुकी है। पहला सड़क हादसा 18 अक्तूबर को बीती रात को गांव दूबलधन- माजरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। दूसरा सड़क हादसा 30 नवंबर को गांव दूबलधन-माजरा मार्ग पर ही आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई थी और बीती रात को बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसेे में गांव के चार नौजवान युवकों की मौत हो जाने से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने वीरवार को मृतक चारों युवकों के शवों का झज्जर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।