फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In a democracy, the government is not run by lathis and bullets, but by solutions: Hooda

1्रजातंत्र में लाठी-गोली से नहीं बातचीत और समाधान से चलती है सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sun, 02 Apr 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
In a democracy, the government is not run by lathis and bullets, but by solutions: Hooda
बहादुरगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि सरकार प्रजा की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रजातंत्र में लाठी-गोली से नहीं बातचीत और समाधान से सरकार चलती है। हुड्डा बहादुरगढ़ के पास गांव खरहर स्थित धर्मस्थल परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा ने विशांत राठी मेमोरियल हॉल व पार्क का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद बातचीत में हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले जिस हरियाणा को प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर-1 छोड़ा था वो हरियाणा आज बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में नंबर-1 पर पहुंच गया। हरियाणा में बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन कोई मुआवजा नहीं मिला। जगह-जगह से किसान शिकायत कर रहे हैं कि सरकारी पोर्टल तो चलता ही नहीं है। सरकार गिरदावरी में असल खराबे के मुकाबले बहुत कम नुकसान दिखा रही है। कई जगह फसलों में 60 से लेकर 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जबकि गिरदावरी में इसे मात्र 20-25 प्रतिशत ही दिखाया जा रहा है। उन्होंने मांग करी कि सरकार बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलों का भरपूर मुआवजा दे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार हर वर्ग पर लाठी चला रही है। पीपली मंडी में किसानों को 50 पैसे किलो आलू बेचना पड़ा। हमारी सरकार के समय खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरणों पर कोई टैक्स नहीं था, लेकिन इस सरकार ने टैक्स पर टैक्स लगाकर किसान की लागत बढ़ा दी, जिससे उनकी आमदनी घट गई। इस अवसर पर बेरी विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed