फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Importance of Yoga and Satvik food explained in the camp

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में बताया योग और सात्विक खानपान का महत्व

Tue, 18 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Importance of Yoga and Satvik food explained in the camp
बहादुरगढ़। सेक्टर-13 स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बच्चों के 7 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मूल्यनिष्ट बाल व्यक्तित्व विकास समर कैंप का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र के आसपास के क्षेत्र के सैंकड़ों बच्चों ने भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। ब्रह्माकुमारी रेणु ने बताया कि इस कैं प का मुख्य उद्देश्य क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों के अंदर भारतीय संस्कृति, योग आसन, मेडिटेशन द्वारा एकाग्रता को जागृत करना है। इसी उद्देश्य को लेकर ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े योगाचार्य बीके लवकेश ने बच्चों को योगासन प्राणायाम के लाभ को बताते हुए उन्हें अच्छी खान-पान की आदतों के प्रति उन्हें प्रेरित किया। कैं प के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में योग कर अनेक अच्छी आदतों को सीखा। ब्रह्माकुमारी निधि ने बच्चों को आंतरिक सौंदर्य के बारे में बताते हुए कहा कि बाहरी कलाओं के साथ-साथ बच्चों में अंदर ईमानदारी, आज्ञाकारिता आदि के गुणों का होना भी अत्यंत आवश्यक है। बच्चों के मनोरंजन के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट की टीचर ललिता ने बच्चों को बहुत सुंदर आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाया। ब्रह्माकुमारी ममता ने बच्चों को मेडिटेशन करा कर उन्हें एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने का अभ्यास कराया। इसके साथ साथ संस्था की शाखा किले मोहल्ले में भी बच्चों के लिए इसी प्रकार का समर कैं प आयोजित कर बच्चों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन



-फोटो 51 : ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आयोजित समर कैं प में भाग लेते बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed