{"_id":"60e3540a8ebc3eff1c7cc2ac","slug":"illigal-liqur-tempo-one-arrest-bahadurgarh-news-rtk6162603101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से भरे टेंपो सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब से भरे टेंपो सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने खाली क्रेटों (प्लास्टिक की खाली पेटियां) के नीचे छिपाकर जीरकपुर से दिल्ली ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब से भरी टेंपो गाड़ी सहित तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी एचएल सिटी बहादुरगढ़ के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि अवैध शराब से भरे टेपों को उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पकड़ा। यह शराब दिल्ली ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक टाटा टेंपो गाड़ी नंबर एचआर 56ए 5218 में खाली क्रेटों के नीचे छिपाकर बड़ी संख्या में अवैध शराब की पेटियां रखी हुई हैं। गाड़ी में अवैध शराब भरवा कर चालक फूलचंद को जीरकपुर से भेजा गया है और वह रोहतक की तरफ से बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। सूचना पर सक्रिय होते हुए पुलिस टीम ने नयागांव चौक के पास नाकाबंदी कर ली। आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाने लगी। कुछ समय बाद रोहतक की तरफ एक टाटा 407 टेंपो गाड़ी आती दिखाई दी। नजदीक आने पर गाड़ी का नंबर उपरोक्त लिखा दिखाई दिया। टीम ने गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी रुकते ही कंडक्टर साइड में बैठा व्यक्ति उतर कर पुलिस टीम को चकमा देते हुए भाग गया। लेकिन गाड़ी के चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर के निवासी फूलचंद के रूप में हुई। गाड़ी में खाली क्रेटों के नीचे 192 पेटी शराब मिली। इनमें 140 पेटी सिक्किम एक्स एक्स एक्स प्राइज रम रेयर और 52 पेटी यूके नंबर वन व्हिस्की थी। पकड़ा गया गाड़ी चालक बरामद शराब की पेटियों के संबंध में कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई 192 पेटी अवैध शराब की बाजार में कीमत लाखों रुपये है। पकड़े गए चालक और अन्य के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में खुलासा किया है।