{"_id":"6576071f5eefba7c4c0b3684","slug":"illegal-hoardings-on-street-lights-are-spoiling-the-beauty-of-the-town-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-6217-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रीट लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे कस्बे की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रीट लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे कस्बे की सुंदरता
Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों पर लगे होर्डिंग कस्बे की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। इन पर नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कस्बे की सरकारी इमारतों की दीवार, स्ट्रीट लाइट के खंभों और सरकारी कार्यालय के बोर्डों पर शुभकामनाओं के पोस्टर चस्पा हैं। नगर पालिका अधिकारियों बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों को चेतावनी देने तक सिमट गया है। इसके चलते नगर पालिका को हजारों का चूना हर साल लगाया जाता है। जबकि यह उनकी आय का साधन है। इस संबंध में पालिका अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कस्बे में बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग को हटाया जाएगा।
कस्बे में बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों व अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग बोर्डों को जल्द से जल्द अभियान चला कर हटाया जाएगा।इसके बावजूद भी कोई स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- रोहित लोहचब, नगर पालिका जेई, बेरी
विज्ञापन
कस्बे में बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों व अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग बोर्डों को जल्द से जल्द अभियान चला कर हटाया जाएगा।इसके बावजूद भी कोई स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रोहित लोहचब, नगर पालिका जेई, बेरी