फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If we receive repeated complaints, we will issue a show-cause notice.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बार-बार शिकायत मिली तो कारण बताओ नोटिस देंगे

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
If we receive repeated complaints, we will issue a show-cause notice.
झज्जर। यदि शिविर में एक ही शिकायत बार-बार आती है तो उक्त मामले में संबंधित विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। यह चेतावनी जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए दी।
विज्ञापन

डीसी ने समाधान शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि समस्याओं का समाधान समय पर होने के साथ साथ प्रभावी और संतोषजनक भी हो।
विज्ञापन

शिविर में पानी, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। कुछ मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों ने समाधान किया जबकि अन्य को तय समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, सीटीएम नमिता कुमारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed