{"_id":"66a43a6177a4d91ba20292c5","slug":"if-solution-is-not-found-then-mahapanchayat-will-be-held-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112254-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान न हुआ तो होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान न हुआ तो होगी महापंचायत
Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
बेरी। गत दिवस पाना बैठान में स्थित बाबा लक्ष्मणदास मंदिर में भंडारे के बाद दो पक्षों में लड़ाई के मामले को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों ने बेरी पाना बैठान की जाट धर्मशाला में पंचायत की इसमें फैसला लिया गया कि शनिवार को अधिकारियों ने 11 बजे कार्यालय में बुलाया है। वहां भी कोई समाधान नही होता है तो खाप की पंचायत बुलाई जाएगी। उसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा।
वीरवार को पाना बैठान में स्थित बाबा लक्ष्मणदास मंदिर में भंडारे के बाद दो पक्षों में लड़ाई होने के बाद मामला इतना बढ़ गया था कि सैकड़ों पाना निवासी व महिलाएं मारपीट करने वाले पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेरी पुलिस चौकी पहुंच गए थे। पुलिस चौकी में पहुंचने के बाद मौके पर बेरी एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार ने दोनों पक्षों की बात सुनी। उसके बाद उचित कार्रवाई की बात कहकर शुक्रवार को बेरी एसडीएम व एसीपी अनिल कुमार से 2 बजे कार्यालय में बुलाया गया, लेकिन अधिकारियों की मीटिंग के चलते शुक्रवार को नहीं बुलाया गया। अब सभी को शनिवार को बुलाया गया है।