फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If minister Ajay Mishra is not removed, then farmers organizations will take strong steps : Ugrahan

मंत्री अजय मिश्र नहीं हटाए गए तो कड़ा कदम उठाएंगे किसान संगठन : उगराहां

Tue, 19 Oct 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
If minister Ajay Mishra is not removed, then farmers organizations will take strong steps : Ugrahan
बहादुरगढ़। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि लखीमपुर केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की शीघ्र बर्खास्तगी नहीं हुई और हत्या में शामिल सभी लोगों को मौत की सजा दिलाने के लिए सही कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संगठन सबसे कठिन कार्रवाई करने का निर्णय लेंगे। वह नयागांव चौक के निकट गदरी बीबी गुलाब कौर नगर में किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार 18 अक्तूबर के रेल रोको आंदोलन को सफल बताया। लखीमपुर घटना के लिए आरएसएस को दोष दिया। यूनियन के मानसा जिला महासचिव इंद्रजीत सिंह झब्बर ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के मामले में सरकार ने जनविरोधी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 1990-91 की नीतियों के तहत सभी सार्वजनिक संस्थानों को तोड़कर निजी परिवारों को सौंपने का निर्णय लिया गया है, जिसका कामकाजी लोगों के सभी वर्गों की आय के स्रोतों पर भारी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

सुनाम ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह टोलेवाल ने कहा कि पंजाब में सार्वजनिक उपक्रम के तौर पर बिजली बोर्ड की संरचना स्थापित की गई थी लेकिन अब अधिक लाभ लेने के लिए निजी कंपनियों के साथ समझौता किया जाता है। यह भी कि कंपनियों को नुकसान होता है तो सरकार ऋण देगी और उपभोक्ताओं की आय पर अधिक भार पड़ेगा। मुक्तसर जिलाध्यक्ष हरबंस सिंह कोटली ने मंच सचिव की भूमिका निभाई और सरबजीत सिंह फतेहगढ़, पिंकी कौर गज्जू माजरा, देसा सिंह घड़ियाला, हरमील सिंह तुंगा ने भी मंच से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 9 : किसानों को संबोधित करते किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed