फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   if facke in election will be second time

केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर दोबारा होंगे मतदान : डीसी

Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। जिले के  संवेदनशील गांवों का दौरा करने आई डीसी अनीता यादव ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिली तो वहां पर पुन: मतदान कराया जाएगा। उपायुक्त ने गांव बाढ़सा, बादली, बुपनिया, नूना माजरा, सिद्दीपुर, आसौदा सिवान, दहकौरा, रोहद व खरहर में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों तथा ग्रामीणों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन




उपायुक्त ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों के मुख्य परिसर से प्रत्याशी मतदान के दिन अपना तंबू कम से कम 100 मीटर दूर लगाए। स्कूल के भीतर बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उम्मीदवारों के एजेंट भी बिना मोबाइल के केंद्र पर रहेंगे। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल लाने की इजाजत प्रत्याशी को भी नहीं रहेगी। जिला परिषद व सरपंच का चुनाव ईवीएम के माध्यम से, पंच व ब्लाक समिति सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होगा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है। मतदान के दिन अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर स्कूल परिसर में दाखिल होगा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने उम्मीदवारों को सुझाव दिया कि चार पदों के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों से केंद्र के भीतर भीड़-भाड़ हो सकती है। पुलिस अधीक्षक के सुझाव पर अधिकतर स्थानों पर प्रत्याशियों ने अपने एजेंट बरामदे में बिठाने के लिए सहमति जताई। इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, एसएचओ बहादुरगढ़ सदर बिजेंद्र सिंह, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बेरी बिजेंद्र कुमार, दिलावर सिंह सहित संबंधित गांवों के सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed