फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If encroachment is not removed, goods will be confiscated today

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज जब्त होगा सामान

Sat, 19 Oct 2024 05:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
If encroachment is not removed, goods will be confiscated today
झज्जर। त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। बाजारों में भीड़ के साथ अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ रही है। बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के चलते शुक्रवार दोपहर एक बजे नगर परिषद और यातायात पुलिस की टीम मुख्य बाजारों में पहुंची। टीम मुख्य बाजार में घुसी तो पूरे बाजार में बड़े वाहनों के अलावा दुपहिया वाहन अवैध रूप से खड़े थे। पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी थी। पुलिस टीम ने जाम खुलवासा। अफसरों ने दुकानदार व अतिक्रमण करने वालों को एक दिन का समय देकर चेताया कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो शनिवार को अतिक्रमण की जद में आने वाला सामान जब्त कर लेगी और कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद व यातायात पुलिस की टीम ने अभियान की शुरुआत छिकारा चौक से की। यहां से पुराना बस अड्डा, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, डायमंड चौक, हनुमान मंदिर से देवी बर्फी भंडार तक पैदल घूमकर दुकानदार व फड़ वालों को चेतावनी दी कि वह अतिक्रमण नहीं करे। इसका नेतृत्व नगर परिषद के दरोगा मुकेश सोनी, ट्रैफिक पुलिस से एसआई दिलबाग सिंह ने किया। दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि आज सभी को केवल चेतावनी दी जा रही है। शनिवार को अतिक्रमण करने वालों का सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दुकानदारों व फड़ वालों की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान के बाहर बाइक या अन्य वाहन खड़ा मिलेगा तो उसका भी चालान किया जाएगा। इसलिए दुकानों के बाहर वाहन भी खड़ा नहीं करें। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दरोगा मुकेश सोनी ने बताया कि आज सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह अतिक्रमण हटा ले अन्यथा शनिवार को अभियान चलाकर सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले सामान हटाया, फिर रख लिया
पुलिस व नगर परिषद की टीम को आता देखकर अधिकतर दुकानदारों व फड़ वालों ने सड़क पर रखा सामान समेटकर हटा लिया, लेकिन जैसे ही टीम वापस गई तो दुकानदारों व फड़ वालों ने अपना सामान दोबारा से रखकर अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली तक अभियान न चलाएं : व्यापार मंडल
नगर परिषद व यातायात पुलिस के चेतावनी देकर लौटते ही दुकानदार एकत्रित होकर व्यापार मंडल के प्रधान से मिले। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन चल रहा है। उन्होंने त्योहारों तक अभियान न चलाने की मांग की। इस पर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा से उपायुक्त शक्ति सिंह से दूरभाष पर बातचीत की और दीपावली तक अतिक्रमण अभियान नहीं चलाने की मांग की। इस पर डीसी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की समस्या बढ़ गई है, इसलिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में व्यापारी सोमवार को जिला नगर आयुक्त से मिलेंगे।

दुकानों के बाहर वाहन खड़ा न हीं करे। इस कारण जाम लगता है। यदि ऐसा करता मिलता है तो उस वाहन का चालान किया जाएगा।
दिलबाग सिंह, एसआई, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed