{"_id":"687e93c45969f211e7054672","slug":"if-disciples-do-not-respect-their-guru-how-will-our-country-become-vishwa-guru-world-leader-dr-rajshri-singh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-124185-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उदयपुर-चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन, झज्जर में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उदयपुर-चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन, झज्जर में होगा ठहराव
विज्ञापन
झज्जर। राजस्थान के उदयपुर सिटी और चंडीगढ़ के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया।इस ट्रेन का झज्जर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने की तारीख फिलहाल तय नहीं हो सकी है। किराया भी अभी तय होना बाकी है। चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20990) हर वीरवार और रविवार को चलेगी जबकि उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20989) हर बुधवार और शनिवार को चलेगी।
उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन से झज्जरवासियों को चंडीगढ़ के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। फिलहाल चंडीगढ़ के लिए झज्जर होकर गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। यह दौलतपुर चौक से 19412 बनकर चलती है और झज्जर रेलवे स्टेशन पर देर रात 11 बजकर 41 मिनट पर पहुंचती है और गांधी नगर कैपिटल पर खत्म होती है। इसी प्रकार से 19411 ट्रेन गांधी नगर से सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर चलती है, जो झज्जर रेलवे स्टेशन पर सुबह अल सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर पहुंचती है।
अब चंडीगढ़ के लिए झज्जरवासियों को एक और ट्रेन उदयपुर-चंडीगढ़ की सौगात मिल जाएगी। फिलहाल उत्तर रेलवे के पास जैसे ही इसका शेड्यूल आएगा। उसके बाद इस ट्रेन को चला दिया जाएगा। यह ट्रेन चलने से चंडीगढ़ लगभग आधे हरियाणा से सीधे जुड़ जाएगा। इस ट्रेन से मेहंदीपुर, बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन में सात थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच होंगे। एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) 20 कोच लगाए जाएंगे। इसमें सात कोच थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच होंगे। सात कोच स्लीपर क्लास और चार कोच जनरल क्लास के कोच होंगे।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह एक्सप्रेस ट्रेन कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई जंक्शन, दौसा, गांधीनगर, फुलैरा, किशनगढ़, अजमेर, बीजानगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, माल्वी, राणा प्रताप नगर पर ठहराव होगा।