{"_id":"681fa42eaf2010a8f10cfe6a","slug":"identify-the-safest-room-in-the-house-and-keep-an-emergency-kit-ready-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121628-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में सबसे सुरक्षित कमरा पहचानें व इमरजेंसी किट तैयार रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में सबसे सुरक्षित कमरा पहचानें व इमरजेंसी किट तैयार रखें
Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों को संज्ञान में लेते हुए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सावधान रहें, घबराएं नहीं। घर में सबसे सुरक्षित कमरे की पहचान कर लें और इमरजेंसी किट तैयार रखें। क्योंकि सबसे पहले जान बचाना प्राथमिकता है।
घर में सबसे सुरक्षित कमरा वह है जिसमें खिड़कियां न हों। यदि बाहर हों तो पास के मजबूत ढांचे या निचली जगह में लेट जाएं। धमका होने या सायरन बजने पर रिकॉर्डिंग करने या वीडियो बनाने के लिए बाहर न दौड़ें। पहचान पत्र, जरूरी दवाइयां, पानी, सूखा खाना, मोबाइल चार्जर, फ्लैश लाइट किट एक बैग में रखें, जो तुरंत उठाकर निकला जा सके। अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
सरकारी ऐप एनडीएमए, एआईआर और डीडी न्यूज जैसे विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट लें। व्हाट्सअप, ट्विटर व फेसबुक पर फैली खबरों की पुष्टि करें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। दिन में 2 बार से ज्यादा खबरें न देखें। बच्चों से डर की बात नहीं करे और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। समुदाय के साथ जुड़ें। पड़ोसियों से संपर्क रखें, बुजुर्गों की सहायता करें।