{"_id":"66f0b52a4cd624c27b0c4204","slug":"i-will-solve-the-problems-rajesh-june-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113985-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में चुनाव तैयारी की हुई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में चुनाव तैयारी की हुई समीक्षा
विज्ञापन
22jjrp12- झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते पर्यवेक्षक। स्त्रोत- प्रचार वि
झज्जर। जिले में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाने को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में शनिवार देर शाम को जनरल ऑब्जर्वर और जिला निर्वाचन अधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि जिला की चारों विधानसभा में चुनाव प्रबंधन के सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। पोलिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है। सभी पोलिंग बूथ पर बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की गई हैं। पर्यवेक्षकों ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में तेजी लाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि तेज होते चुनाव प्रचार के साथ ही साथ ही जिला के पूरा प्रशासनिक अमले को भी और गंभीर होने की जरूरत है। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन नजर आए तो उस वाहन या व्यक्तियों से पूछताछ की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेषकर इंटर स्टेट नाकों पर अधिक चौकसी बरती जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस) व दीपक रंजन (आईएएस) दास, खर्च पर्यवेक्षक अजीत पाल सिंह (आईआरएस), डीसी शक्ति सिंह, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, आईपीएस शुभम सिंह,एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, डीएमसी परवेश क़ादियान, एसीपी बहादुरगढ़ धर्मवीर सिंह डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंघल, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईटीसी इतेंद्र सिंह व अनिरुद्ध शर्मा मौजूद रहे।