{"_id":"60aaa88a8ebc3e2beb7fa83f","slug":"hut-built-for-women-agitators-on-dhansa-border-bahadurgarh-news-rtk609767932","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांसा बॉर्डर पर महिला आंदोलनकारियों के लिए बनाई झोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांसा बॉर्डर पर महिला आंदोलनकारियों के लिए बनाई झोपड़ी
विज्ञापन
बादली। आंदोलनकारी किसानों के ढांसा बॉर्डर धरनास्थल पर महिला आंदोलनकारियों के लिए अलग झोपड़ी बनाई गई है। इसका उद्घाटन यज्ञ करके किया गया। यज्ञ में आहुति देकर किसानों ने विश्व शांति की कामना की और किसान आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए गुलिया तीसा के प्रधान विनोद बादली ने कहा कि बरसात, धूप और गर्मी से महिलाओं को बचाने के लिए अलग से झोपड़ी बनाई गई है। झोपड़ी में सैकड़ों महिलाएं एक साथ बैठ सकती हैं। इसमें पंखे व कूलर का प्रबंध भी किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की ओर से जारी कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। हाईवे जाम के लिए रणनीति पर काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। जय प्रकाश बेनीवाल, हेमचंद्र, जय प्रकाश गांव बिरोहड़, प्रीतम डागर पूर्व पार्षद दिल्ली, प्रीतम कुकड़ौला, सुदेश सांगवान, वेदपाल ठेकेदार और सरजीत गुलिया ने भी किसानों को संबोधित किया।