फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A man arrested for doing second marriage without divorcing first wife at Jhajjar of Haryana 

झज्जर: तलाक लिए बिना कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी पुलिस को लेकर पहुंची

Mon, 03 May 2021 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 03 May 2021 01:19 AM IST
सार

सात साल पहले सोनीपत के बिढ़ान गांव निवासी एक युवक की शादी गन्नौर की युवती के साथ हुई थी। उसके बाद दहेज के कारण मारपीट कर युवक ने पत्नी को घर से निकाल दिया था।

विज्ञापन
A man arrested for doing second marriage without divorcing first wife at Jhajjar of Haryana 
झज्जर में शादी रुकवाने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी को झांसा देकर दूसरी शादी रचा रहे युवक को पुलिस ने काबू किया और शादी को भी रुकवा दिया। युवक सोनीपत के बिढ़ान गांव से आकर झज्जर के एक होटल में शादी रचा रहा था। इसी बीच उसकी पहली पत्नी पुलिस को लेकर मौके पर आ धमकी। 
विज्ञापन


करीब सात साल पहले सोनीपत के बिढ़ान गांव निवासी एक युवक की शादी गन्नौर की युवती के साथ हुई थी। उसके बाद दहेज के कारण मारपीट कर युवक ने पत्नी को घर से निकाल दिया था। पिछले 6 साल से अदालत में उनका तलाक का केस विचाराधीन है। तलाक से पहले ही युवक झज्जर के एक होटल में हेली मंडी गुरुग्राम की एक युवती के साथ शादी रचा रहा था। उसके ही किसी रिश्तेदार ने उसकी पहली पत्नी को सूचना दे दी। 
विज्ञापन



सूचना मिलते ही महिला झज्जर के पुलिस थाने में पहुंच गई। पुलिस ने जब उनका नंबर ट्रेस किया तो झज्जर के एक होटल की लोकेशन आई। लोकेशन के आधार पर पुलिस होटल में पहुंची और युवक की शादी रुकवा दी। पुलिस युवक व उसके पिता को अपने साथ पुलिस थाने में भी लेकर आई लेकिन मामला महिला एवं बाल संरक्षण विभाग से जुड़ा होने की वजह से पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया है। रविवार का अवकाश होने के कारण उन्हें सोमवार को महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्नौर गांव निवासी प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 मई 2014 को बिढ़ान गांव निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे और एक साल बाद ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। अदालत में उनका केस चल रहा है। उनका तलाक भी नहीं हुआ है।

वहीं युवक के परिजनों ने बताया कि पंचायती तौर पर उनका तलाक हो चुका है, लेकिन पुलिस के सामने युवक कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। अब महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद ही मामला दर्ज हो पाएगा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला एवं बाल संरक्षण विभाग की टीम के साथ शादी को रुकवा दिया है। इस मामले की सोमवार को महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी जांच करेंगी और इस मामले में अगर युवक की तरफ से कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - कविता, महिला पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed