फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hunger strike called off following approval

Jhajjar-Bahadurgarh News: 45 लाख की मंजूरी के बाद टूटा भूख हड़ताल खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike called off following approval
फोटो नंबर 71: धरना स्थल पर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को फिरनी सीमेंट की बनाए जाने की जानकारी देते
बादली। जहांगीरपुर गांव की कच्ची फिरनी को सीमेंटेड कराने की ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। करीब 45 लाख रुपये की लागत से फिरनी का निर्माण कराया जाएगा। मांग पूरी होने के बाद पिछले छह दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन और पांच दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग को लेकर मास्टर दीपक शर्मा और सुरेंद्र पांच दिनों तक अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का लगातार सहयोग मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। महिलाओं और युवाओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को मजबूती से उठाया।
विज्ञापन


छठे दिन उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांग को पूरा करने की घोषणा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निर्माण कार्य से जुड़ी सरकारी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम विशाल कुमार ने मास्टर दीपक शर्मा और सुरेंद्र को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के एक्सईएन युद्धवीर सिंह ने बताया कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद करीब दो माह में फिरनी को सीमेंटेड बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिरनी करीब 18 फुट चौड़ी होगी और निर्माण कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा।


मांग पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से खराब पड़ी फिरनी के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बेनीवाल, गांव के सरपंच सुखदेव सिंह, गुलिया खाप के प्रधान सुनील गुलिया, हिम्मत थानेदार कुकड़ोला और नवीन पहलवान सहित काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।

फोटो नंबर 71: धरना स्थल पर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को फिरनी सीमेंट की बनाए जाने की जानकारी देते

फोटो नंबर 71: धरना स्थल पर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को फिरनी सीमेंट की बनाए जाने की जानकारी देते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed