{"_id":"6710d6547d64c46e7908dbe1","slug":"huge-fire-breaks-out-in-four-factories-in-hsidc-sector-16-of-bahadurgarh-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ के एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में चार फैक्टरियों में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बहादुरगढ़ के एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में चार फैक्टरियों में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल बना
Thu, 17 Oct 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:19 PM IST
सार
बहादुरगढ़ में चार फैक्टरियों में आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, लोगों में आग में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में सोमवार सुबह चार फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली, रोहतक, सापला, झज्जर, सोनीपत समेत विभिन्न स्थानों से 17 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर विभाग के 100 से अधिक कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन