{"_id":"656b8599c96a354efd0dca64","slug":"htetexamination-conducted-under-tight-security-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5988-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एचटेट...कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एचटेट...कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा
Sun, 03 Dec 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज जबर्दस्त है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को जनपद में हुई एचटेट परीक्षा में 92 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। जिले में बनाए गए 16 केंद्रों पर पंजीकृत 2651 अभ्यर्थियों में 2453 परीक्षा में बैठे। 193 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। रविवार को लेवल-एक और लेवल-दो की परीक्षा होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को हरियाणा पात्रता परीक्षा 2023 लेवल-तीन पीजीटी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक एचटेट लेवल तीन की परीक्षा हुई। लेवल-2 की टीजीटी के लिए 4305 और लेवल-1 पीआरटी के लिए 2012 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आयोजित हुई। अभ्यर्थी समय से एक घंटा पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में भेजा गया। नकल रोकने के लिए प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया था कि परीक्षा केंद्रों और कमरों के पास जैमर हो ताकि किसी भी प्रकार की नकल और दूसरी गतिविधि संचालित न हो। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया था कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे।
सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। तलाशी लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और जिला में किसी भी प्रकार की नकल या अनहोनी की कोई घटना नहीं हुई है।उपायुक्त शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ. अर्पित जैन ने जिला झज्जर में बनाए गए एचटेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्र में बनाए गए कंट्रोल रूम, परीक्षा में उपस्थित तथा अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी इत्यादि ड्यूटी पर तैनात केंद्र अधीक्षकों से ली। इस अवसर पर आईएएस राहुल मोदी, एसडीएम बहादुरगढ़, एसडीएम झज्जर विशाल कुमार, डीईओ राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज टीजीटी स्तर की होगी परीक्षा
3 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रातः कालीन सत्र में 10:00 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3:00 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट की मशीनें बंद रही और रविवार को भी परीक्षा केंद्रों के पास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी। उल्लंघना करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।