{"_id":"6716f6b4a5b483050d08ebc8","slug":"how-to-reduce-pollution-grape-rules-are-not-being-followed-strictly-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110630-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैसे कम हो प्रदूषण, सख्ती से नहीं हो रहा ग्रैप नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैसे कम हो प्रदूषण, सख्ती से नहीं हो रहा ग्रैप नियमों का पालन
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी में निर्माणाधीन भवन के पास खुले में पड़ी सामग्री। संवाद
बहादुरगढ़। ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन क्षेत्र में इनका पालन नहीं हो रहा है। शहर को या औद्योगिक क्षेत्र सभी जगह खुले में निर्माण सामग्री पड़ी है और उनसे धूल उड रही है। नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। मलबा और कचरा फुटपाथ से लेकर सड़क तक फैला पड़ा है लेकिन नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
यही वजह है कि सोमवार को धूल उड़ने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़कर ऑरेंज जोन मेें पहुंच गया। एक्यूआई 255 दर्ज किया गया जबकि रविवार को एक्यूआई येलो जोन में पहुंचा था। एक हफ्ते से बहादुरगढ़ में प्रदूषण की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कभी एक्यूआई रेड तो कभी ऑरेंज तो कभी येलो जोन में पहुंच रहा है। रेड जोन बेहद ही खतरनाक है। सड़कों पर पड़े कूड़े और मलबे को कवर नहीं किया गया है। इसकी वजह से गाड़ियों के गुजरने से धूल उड़ती रहती है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण रोकने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में हो रहे भवनों के निर्माण के पास क्रेेशर, रोड़ी, रेती खुले में पड़ी है। साथ ही सड़कों पर उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण को बढ़ा रही है। यदि प्रदूषण रोकने के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह आने वाले दिनों में गंभीर रूप धारण करेगा और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। सीएक्यूएम की ओर से सड़कों पर धूल के कण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र की सड़कों पर उड़ती धूल भी कहीं ज्यादा प्रदूषण को बढ़ा रही है। इस तरफ न तो प्रशासन का कोई ध्यान है और न ही एचएसआईआईडीसी, एनएचएआई और नगर परिषद का। चारों ओर सड़कों पर धूल उड़ रही है। बहादुरगढ़ बाईपास,नया गांव बाईपास, निजामपुर रोड, रेलवे रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड, चएसआईआईडीसी सेक्टर-16 व 17, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र में भी बुरा हाल है। अभी किसी भी विभाग की ओर से प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
प्रदूषण कम करने के लिए विभाग की ओर से संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से भी इसमें सहयोग की अपील की गई है। यदि फिर भी कहीं नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।