फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Horrible accident in Bahadurgarh, Buses caught fire after collision with trolley

बहादुरगढ़ में भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से बसों में लगी आग, तीन बसें और ट्राले का कैबिन जलकर खाक

Thu, 21 Nov 2024 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी तरह से बसों और ट्राले को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Horrible accident in Bahadurgarh, Buses caught fire after collision with trolley
बसों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क के पास सेक्टर 6-7 की डिवाइडिंग रोड पर बुधवार देर रात एक भयंकर दुर्घटना हुई। जिसमें डस्ट से भरा ट्राला एक कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी बसों से टकरा गया। इस टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई, जो सुबह तक धधकती रही। हादसे में कुल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें तीन बसें और ट्राले का कैबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन

दुर्घटना का कारण
रात करीब 11 बजे ट्राला रोहतक-दिल्ली रोड की तरफ जा रहा था, जब अचानक एक कार सामने आ गई। कार को टक्कर से बचाने के प्रयास में ट्राला अनियंत्रित हो गया और साइड में खड़ी बसों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों में तुरंत आग लग गई, जो तेज़ी से फैल गई।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी तरह से बसों और ट्राले को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन बसों और ट्राले का कैबिन पूरी तरह जल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला चालक लापता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले ट्राला चालक वाहन से उतर गया था, लेकिन वह घटना स्थल से लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed