{"_id":"67744a0bf8780085610c695d","slug":"hope-2025-now-patients-will-not-have-to-be-referred-critical-care-unit-will-be-built-in-civil-hospital-1657-crores-will-be-spent-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-117089-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उम्मीद-2025... अब मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर, नागरिक अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, 16.57 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उम्मीद-2025... अब मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर, नागरिक अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, 16.57 करोड़ होंगे खर्च
Wed, 01 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
31jjrp06- झज्जर। सरकारी अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए चल रहा मिट्टी परीक्षण का काम। सं
झज्जर।
नागरिक अस्पताल में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रेफर ना करना पडे़, इसके लिए नागरिक अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए बजट पास किया है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए नागरिक अस्पताल में मिट्टी की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस पर 16.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों काे रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से मरीजों की परेशानियों को कम किया जा सकेगा। इसके लिए अस्पताल में 50 बेड की तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए लगभग 16 कराेड़ 57 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। क्रिटिकल के जल्द ही इसको बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
क्रिटिकल केयर यूनिट में मिलेंगी यह सुविधाएं
नागरिक अस्पताल में जिले के मरीजों को गंभीर बीमारी से पीड़ित या दुर्घटना में घायल होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं करना पड़े, इसके लिए नागरिक अस्पातल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीजों के लिए इनटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू), आईसोलेशल वार्ड, आईसोलेशन रूम, एमसीएच, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) , आपातकालीन यूनिट, ऑपरेशन थियेटर, लेबर डिलीवरी और रिकवरी रूम (एलडीआर) की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन
क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए की जा रही मिट्टी की टेस्टिंग
नागरिक अस्पताल में 50 बेड की तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए मिट्टी की टेस्टिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया को पूरा हाेने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद ही बिल्डिंग बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
नागरिक अस्पताल में बनेगी जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला
जिला नागरिक अस्पताल में ब्लड सैंपलों की जांच के लिए जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इस प्रयोगशाला में नागरिक अस्पताल में ब्लड जांच करवाने आ रहे मरीजों के ब्लड सैंपलों की जांच की जाएगी। जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जिले की ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट से ब्लड सेंपल जांच के लिए लेकर आए गए सैंपलों की जांच की जाएगी।
-- -- -- -
जिले में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को रेफर ना करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगभग 16 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने के बाद गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग हमेशा जिले के लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास करता है ताकि जिले में ही मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर