फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hooda should stop dreaming of victory: Dhankhar

जीत के सपने देखना छोड़ दें हुड्डा : धनखड़

Thu, 14 Dec 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hooda should stop dreaming of victory: Dhankhar
14jjrp10 खुडन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में विजेता छात्रों को सम्म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीत के सपने देखना छोड़ दें। देश और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को गांव खुडन व एसपी माजरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष कोई अच्छा मुद्दा उठाता है तो सरकार उस पर भी काम करती है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कश्मीर का हिस्सा चाहे चीन को गया हो या पाकिस्तान को, वह नेहरू के कारण गया है। इतिहास के इन आरोपों से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बच नहीं सकते। कहा कि प्रधानमंत्री ने उनको सांसदों से विकसित भारत संकल्प यात्रा का फीडबैक लेकर शीर्ष नेतृत्व को सौंपने की जिम्मेदारी दी है। कहा कि युवा वर्ग बड़ी सोच और सपने के साथ लक्ष्य तय करें। हमने युवा व्यवस्था में सपना देखा था कि कश्मीर से धारा 370 हटे और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए बड़े स्तर पर प्रयास हुए और आज हम अपने सपने साकार होते देख रहे हैं। कहा कि केंद्र मेंं भाजपा की मोदी सरकार ने धारा 370 हटा दी, सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी। अयोध्या में श्रीराम का भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है और 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह देशवासियों के लिए गौरव के पल होंगे। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकोंं व छात्रोंं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने एम्स बाढ़सा स्थित एनसीआई में प्राइवेट वार्ड और कैंसर मेडिसन इनोवेशन केंद्र (सीएमआई) की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम विशाल कुमार, अंकित एचसीएस, बीडीपीओ उमेद सिंह, डीईओ राजेश कुमार, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, मोनू, विनोद भटेड़ा, उमेद आर्य, नवींद्र, ईश्वर माछरौली, पवन, धर्मबीर, दिनेश, कृष्ण कुमार, जयदीप सरपंच, राजबीर देशवाल, सूबेदार चंदन, लखीराम, राज सिंह, तेजबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed