फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Holi celebrated with great pomp in Jhajjar, Women worshiped

झज्जर में धूमधाम से मनाई होली: महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी बधाई

Sun, 24 Mar 2024 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 12:55 PM IST
सार

झज्जर में होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। होली पर कोई हुड़दंग न करे, इसके लिए पूरे जिले में पुलिस की तरफ से 37 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Holi celebrated with great pomp in Jhajjar, Women worshiped
पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चे आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल और गुब्बारे फोड़ते नजर आए। शहर में कई स्थानों पर होलिका सजाई गई है। सुबह से लोग होलिका की पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए। वहीं बाजाराें में भी भीड़ नजर आई। लोग होली के रंग, पिचकारी खरीदते हुए नजर आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाजार में बच्चों के लिए खिलौने, टेढ़ी बियर सहित अन्य कई प्रकार की पिचकारियां आई हुई है। इसके अलावा तरह-तरह के रंग आए हुए हैं, जिसमें कैमिकल से लेकर प्राकृतिक रंग शामिल थे। होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। होली पर कोई हुड़दंग न करे, इसके लिए पूरे जिले में पुलिस की तरफ से 37 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए हैं। यही नहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच एल्को मीटर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेली जाएगी फूलों की होली
शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर और प्रेम मंदिर में आज फूलों की होली खेली जाएगी। बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में आज से फाल्गुन का चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। दुल्हेंडी पर यहां पंखे चढ़ाए जाते हैं। फूलों की होली कार्यक्रम के लिए मंदिर में एक हजार किलो फूल मंगवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed