फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hitesh Pehelwan won wrestling worth one lakh rupees

Hitesh Pehelwan won wrestling worth one lakh rupees

Wed, 02 Mar 2022 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Hitesh Pehelwan won wrestling worth one lakh rupees
बहादुरगढ़। गांव लोहरहेड़ी में मंगलवार को विशाल कुश्ती का आयोजन किया गया। युवकों के अलावा युवतियों की भी कई इनामी कुश्तियां हुईँ। कुश्ती में प्रतिस्पर्धी पहलवान को हराकर बामनोली के पहलवान हितेश ने एक लाख रुपये का पहला इनाम जीत लिया।
विज्ञापन

दंगल में एक लाख रुपये के लिए हुई कुश्ती का मुकाबला पंजाब के गुरमीत और बामनोली के हितेश पहलवान के बीच हुआ जो हितेश पहलवान ने जीता। दूसरे इनाम के लिए मुकाबला रोहतक जिले के गांव गांधरा के रवि और रोहतक के ही गांव इस्माइला के पहलवान मोहित के बीच हुआ। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरा मुकाबला सोनू अखाड़ा मांडोठी के पहलवान अनुराग और कृष्ण के बीच हुआ। इसमें अनुराग पहलवान जीत गया। दूसरा इनाम 51 हजार रुपये और तीसरा इनाम 31 हजार रुपये रखा गया था। इसके अलावा भी कई अन्य इनामी कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

भारत कुमार पहलवान गौरव व ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित दंगल में युवा कांग्रेस के हलका अध्यक्ष सचिन मुख्य अतिथि थे। कुश्ती प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पहलवान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम देश व विश्व में रोशन करते हैं। कुश्ती में हारने वाले पहलवानों को निराश होने के बजाय और कड़ी मेहनत करके भविष्य में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed