फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindu New Year Welcomed with a Havan

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hindu New Year Welcomed with a Havan
19jjrp04- मां वैष्णों चौक पर हवन यज्ञ करते वि​भिन्न संस्थाओं से जुडे़ लोग। स्रोत-आयोजक
झज्जर। हिंदू नववर्ष का स्वागत जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से शहर के मां वैष्णों चौक पर हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के झज्जर नगर मंत्री ईश्वर सिंघल एवं ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने वेद मंत्रों के सस्वर वाचन से किया। उन्होंने बताया कि इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का शुभारंभ किया था और महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। चौपटा बाजार मार्किट के प्रधान ताराचंद भूटानी व मां वैष्णों मित्र मंडल के प्रधान संजय भाटिया ने नगरवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 16 वर्षों से व्यापारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों द्वारा हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन हवन किया जाता है। इस अवसर पर ब्रह्मचारी इंद्रजीत, ताराचंद भूटानी, राजेश सोनी, सर्वेश सिंघल, विनोद मदान, ओमकार सिंघल, ईश्वर सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed