फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, prakash singh report, inelo, jhajjhar/bahadurgrah

इनेलो ने प्रकाश आयोग के बताया ढकोसला, पुतला फूंका

Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
hindi story, prakash singh report, inelo, jhajjhar/bahadurgrah
prakash report - फोटो : Bureau
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दंगा भड़काने में सांसद दुष्यंत का नाम लिए जाने पर इनेलो कार्यकर्ताओं में रोष है। शनिवार को बहादुरगढ़ बस स्टैंड के नजदीक प्रकाश कमेटी का पुतला फूंक कर कार्यकर्ताओं ने रोश प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 इंडियन नेशनल लोकदल के जिला प्रधान महासचिव संजय दलाल ने कहा कि जाट आरक्षण में हुए दंगों के बाद हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई प्रकाश कमेटी एक निष्पक्ष एजेंसी न होकर एक राजनीतिक ढकोसला था। बिना किसी सबूत व गवाह के प्रकाश आयोग द्वारा इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला का नाम जाट आरक्षण के दौरान दंगे भड़काने के लिए लेना यह दर्शाता है कि यह आयोग बीजेपी सरकार द्वारा प्रायोजित था।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि आंदोलन के दौरान बीजेपी नेताओं के दंगे फैलाने में बहुत बड़ा हाथ है, जिन्हें प्रकाश आयोग सरासर बचाने पर लगा हुआ है। इस मौके पर चांद माजरा, राज राठी, पूर्व पार्षद राजू दलाल, हल्का उपाध्यक्ष मास्टर पंकज, इनसो नेता सचिन दुहन, युवा नेता सौरभ मान, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन दलाल, जसवीर छिल्लर, कुलदीप राठी, अनिल पासवान, लोकेश राठी, सोनू राठी, सुमेर दलाल, रामकुमार फौगाट, अरूण सहरावत,  विनोद चहल, प्रवेश जून, अमित दलाल, निशान्त सिंधु, वियुल सिंधु, विकास दलाल, साहिल, सुनील, अमित, आशीष व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed