फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindi story, ex army man, last interview, jhajjhar/bahadurgrah

पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार का आखिरी मौका आज

Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hindi story, ex army man, last interview, jhajjhar/bahadurgrah
जालंधर की एलपीयू में आयोजित सेमिनार के दौरान युद्धाभ्यास करते सेना के जवान। - फोटो : हरिंदर पाल
 विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदक पूर्व सैनिकों का साक्षात्कार गुरुवार को पूरा कर लिया गया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा डॉ. के.पी. के निर्देश अनुसार साक्षात्कार विशेष रूप से एसपी जशनदीप सिंह रंधावा की अध्यक्षता में गठित चयन कमेटी जिसमें डीएसपी धीरज कुमार तथा जिला निरीक्षक सतपाल सिंह शामिल थे। विशेष चयन कमेटी द्वारा भर्ती के लिये रजिस्टर्ड पूर्व सैनिकों की बड़ी तादाद में हाजिरी को देखते हुए साक्षात्कार की प्रक्रिया को 16 जून को ही पूरा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार से वंचित रह गए पूर्व सैनिक शुक्रवार को एसपी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया क विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया 15 जून बुधवार से पुलिस लाइन झज्जर में आरंभ की गई थी। झज्जर में 150 पूर्व सैनिकों की विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए 363 पूर्व सैनिकों द्वारा अपना आवेदन पत्र देते हुए रजिस्ट्रेशन कराया गया था। आवेदक पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति एवं पूर्व सैनिकों की सुविधा के मद्देनजर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 जून को पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अंतिम मौका शुक्रवार के लिए दिया गया है। यदि कोई रजिस्टर्ड आवेदक पूर्व सैनिक साक्षात्कार से वंचित रह गया हो तो वह इसके लिए शुक्रवार 17 जून को सुबह सात बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकता है।
विज्ञापन

हिंदी न्यूज़ के लिए बने रहिये अमर उजाला पर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed