फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, breck the gurgao canal, jhajjhar/bahadurgrah

गुड़गांव माइनर टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 29 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
hindi story, breck the gurgao canal, jhajjhar/bahadurgrah
water - फोटो : Bureau
गुड़गांव सीमा पर एम्स-टू के पास से गुड़गांव जल वितरण नहर टूट गई। नहर टूटने के कारण नहर का सारा पानी रोड के दूसरी तरफ के खेतों में पहुंच गया। इसके चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। नहर टूटने से काफी किसानों को ज्वार, बाजरा व अन्य फसलों में नुकसान उठाना पड़ा। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


माइनर शनिवार शाम करीब 6 बजे के लगभग टूटी। बादली क्षेत्र से गुजरने वाली गुड़गांव जल वितरण नहर टूट गई। नहर टूटी वहीं रोड के नीचे एक पुलिया थी। पुलिया के माध्यम से नहर का सारा पानी रोड के दूसरी तरफ पहुंच गया। कुछ ही समय में सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। काफी संख्या में किसानों ने ज्वार, बाजरा, ग्वार व अन्य फसल उगा रखी थी। नहर टूटने व खेतों में पानी भरने से किसानों को वर्तमान फसलों में नुकसान हुआ है। किसान ज्वार, बाजरा व अन्य फसलों बिजाई कर चुके हैं। किसानों का प्रति एकड़ हजारों रुपये का खर्चा हो चुका है। अब ऐसे में खेतों में पानी भरने से किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


गुड़गांव जल वितरण नहर पूरी तरह से जर्जर हाल है। नहर के दोनों ओर की दीवारें ईटों से बनी हैं। अनेक स्थान ऐसे भी हैं जहां से नहर की दीवारें पूरी तरह से हट चुकी हैं, टूट चुकी हैं। शनिवार को नहर एक जगह से टूटी है जो कि क्षेत्र की फसल के लिए बर्बादी का कारण बन गई है। माइनर पूरी तरह से जर्जर हालत में होने से हमेशा ही इसके टूटने का खतरा बना रहता है। इसी के चलते नहर अन्य स्थानों से भी टूट सकती है। नहर के देर शाम टूटने से प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रात के समय खेतों में पानी के बढने की संभावना ज्याद बढ़ गई है क्योंकि नहर का पानी बंद भी कराया जाता है तो बाढ़सा तक बंद होने में ही करीब 6 से 8 घंटे का समय लगता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed