{"_id":"573cc1564f1c1b3e65ac7dde","slug":"hindi-story-army-recuritment-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के चौथे दिन तेज धूप निकलने से पहले सेना ने कराई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के चौथे दिन तेज धूप निकलने से पहले सेना ने कराई दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दुजाना में 15 मई से चल रही सेना भर्ती में बुधवार को धूप निकलने से पहले दौड़ हुई। क्योंकि मंगलवार को तापमान ज्यादा होने से नंगे पैर युवाओं ने दौड़ लगाई तो पैरों में छाले पड़ गए, साथ ही कई बीमार भी हो गए। युवाओं में दौड़ और रोजगार पाने का जज्बा देखते ही बन रहा था। आज बेरी व मातानहेल तहसील के युवाओं को मौका मिला था, तो युवाओं ने खूब जीजान से दौड़ भी लगाई।
55 फीसदी युवाओं ने दौड़ में मारी बाजी
सेना भर्ती के चौथे दिन बेरी व मातानहेल तहसील के युवाओं को मौका मिला। सेना की दौड़ प्रक्रिया में बेरी व मातनहेल के 4253 ने सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। लेकिन 677 युवा भर्ती में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचे। दोनोें तहसीलों के 3526 युवाओं ने दौड़ प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिनमें 1563 युवा दौड़ प्रक्रिया से बाहर हो गए, जबकि 55 प्रतिशत युवा दौड़ प्रक्रिया पूरी कर पाएं है।
तापमान को देखते धूप खिलने से पहले कराई दौड़
भर्ती निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बताया ने बताया कि मंगलवार को पारा 45 डिग्री पर था और युवाओं को दौड़ लगाते-लगाते पैरों में छाले पड़ गए थे और बुधवार को निर्णय लिया गया कि सुबह तेज धूप निकलने से पहले ही युवाओं की दौड़ कराई जाए, ताकि ज्यादा धूप में युवाओं को परेशानी ना हो। सुबह पौने चार बजे युवाओं की मैदान में दौड़ शुरू कर दी गई थी, जोकि सुबह लगभग 9 बजे तक सभी युवाओं की दौड़ पूरी हो गई।
विज्ञापन
600 में से 130 युवा मेडिकल में फिट
दुजाना गांव में चल रही चार जिलों की सेना भर्ती में पहले दिन तो 1036 ने की दौड़ पास की, दूसरे दिन 1275 युवाओं ने दौड़ प्रक्रिया पास की, तीसरे दिन 1227 पास युवाओं ने दौड़ पास की चौथे दिन 1963 युवाओं ने किया फिजिकल पास किया। भर्ती निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बताया कि अभी 600 युवाओं का मेडिकल टेस्ट हुआ। जिसमें 130 युवा फिट बाकी 470 युवा मेडिकल में अनफिट हुए।
गोहाना तहसील के 3465 युवाओं ने कराया पंजीकरण
भाटी ने बताया कि 19 मई को सोनीपत के जिले गोहाना तहसील के 3465 व 20 मई को खरखौदा , गन्नौर व सोनीपत तहसील के 3528 युवक भाग लेंगे। जबकि 21 मई को पानीपत जिले की भर्ती के दौरान समालखा व ईसराना तहसील के 2161 व 22 मई को पानीपत तहसील के 1717 युवक हिस्सा लेंगे।
शिमला व हिमाचल मंडी से आए सेना के कर्नल ले रहे फिजिकल
भाटी ने बताया कि गांव दुजाना में खुली भर्ती में युवाओं का फिजिकल टेस्ट लेने के लिए शिमला से योगेश जोशी, हिसार से राजीव रंजन, अंबाला विक्रम, हिमाचल मंडी से अमरजीत सिंह, बिग्रेडियर तुषार मिश्रा, आदि कर्नल व बिग्रेडियर, मेजर युवाओं का टेस्ट ले रहे है। भर्ती प्रकिया के लिए कोई छूट नहीं दी जा रही है।
जुलाई और अगस्त में होगी लिखित परीक्षा
भाटी ने बताया ने बताया कि दुजाना में हो रही भर्ती में मेडिकल पास करने के बाद 31 जुलाई को जीडी के युवाओं की लिखित परीक्षा हिसार में होगी। वहीं 28 अगस्त को क्लर्क के युवाओं की लिखित परीक्षा हिसार में होगी। 23 मई को रोहतक तो 24 मई को झज्जर के युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलेंगे। एडमिट कार्ड भर्ती निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बताया ने बताया कि जो युवा 22 मई तारीख तक मेडिकल में फिट हो जाएगा।
उसमें जिला रोहतक के युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए 23 मई को एडमिट कार्ड दे दिया जाएगा। वहीं झज्जर जिले के युवाओं को 24 मई तारीख को एडमिट कार्ड दिया जाएगा। बाकी दोनों जिले पानीपत, सोनीपत के युवाओं के एडमिट कार्ड की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि रैली खत्म होने के बाद जिन युवाओं का मेडिकल रहता है उनका मेडिकल अंबाला में होगा और तिथि तय की जाऐगी और रैली के बाद बाकी दस्तावेजों का कार्य भी रोहतक कार्यालय में निपटाया जाएगा।
मंगलवार को तापमान ज्यादा होने कई युवाओं के पैराें में छाले हो गए थे। इसी को देखते हुए बुधवार को तेज धूप खिलने से पहले युवाओं दौड़ करा दी गई। युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। बुधवार को बेरी व मातानहेल के युवाओं ने फिजिकल में खूब दम दिखाया। 4253 युवाओं में से 3526 युवाओं ने लगाई दौड़, 1963 युवाओं ने फिजिकल पास किया है।

कर्नल केएस भाटी, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय रोहतक