फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, Agrculture, grane market, jhajjhar/bahadurgrah

अनाज मंडी पहुंचा 1 लाख 48 हजार क्विंटल गेहूं, उठान केवल 34222 क्विंटल का

Mon, 11 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
hindi story, Agrculture, grane market, jhajjhar/bahadurgrah
अनाजमंडी - फोटो : Bureau
एक बार फिर से अनाज मंडी में गेहूं की लगातार आवक के कारण जाम की स्थिति बन सकती है, क्योंकि आवक के हिसाब से उठान नहीं किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंडी सेकेट्री विजय कुमार ने बताया कि मंडी में गेहूं की खरीद लगातार जारी है। जिसमें किसान को कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक मंडी में गेहूं की कुल आवक एक लाख 48 हजार क्विंटल के करीब हो चुकी है। उठान के मामले में अब तक 68444 गेहूं के बैगों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन


उठान न होने के कारण बनी जाम की स्थिति
मंडी में कम जगह होने के कारण शैड की तो बात ही दूर खुले में भी गेहूं के लिए समस्या आ जाती है। गेहूं का समय पर उठान न होने के कारण सारी मंडी में जगह फुल हो चुकी है। जिसके कारण किसानों के लिए मंडी में गेहूं डालने के लिए काफी समस्या आ रही है। किसान महेंद्र, राजकुमार, राजेंद्र व शिव कुमार का कहना था कि अगर इसी प्रकार के हालात बने रहे तो घर से मंडी में गेहूं को लाना मूर्खता होगी। बारिश का डर और अगर उससे निपटे की तैयारी करें तो अब उठान न होने के कारण नए गेहूं के डालने के लिए ही स्थान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा रविवार को बैठक कर नया प्रधान चुनने के बारे में विचार किया गया। इस बारे में सूचना देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के स्वार्थी व्यवहार के चलते सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर आज मंडी के आढ़तियों ने इक्ट्ठा होकर अपना नया प्रधान चुनने के बारे में विचार किया और स्वार्थी व्यवहार करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed