फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Himanshu took two wickets in the second innings

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांशु ने दूसरी पारी में लिए दो विकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Himanshu took two wickets in the second innings
28jjrp11- झज्जर। हिमांशु कुमार - फोटो : Samvad
झज्जर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम जीत से आठ विकेट दूर है। वहीं बंगाल की टीम जीत से 104 रन दूर है। मैच में बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु कुमार ने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने 12 रन बनाए। मुकाबला गुरुग्राम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए। इसके बाद बंगाल की टीम अपनी पहली पारी में 259 रनों पर ऑल आउट हो गई। तीसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम अपनी दूसरी पारी में 38 ओवरों में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान अर्श रंगा ने 51 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में सुखमीत सिंह ने आठ विकेट हासिल किए। इसके बाद तीसरे दिन 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक चार ओवरों में 9 रन पर दो विकेट गवां दिए। यह दोनों विकेट बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु कुमार ने हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed