{"_id":"696bd9fd705cce9dd805e104","slug":"himanshu-and-devvrats-team-secured-the-first-place-in-the-exhibition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120401-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदर्शनी में हिमांशु व देवव्रत की टीम ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदर्शनी में हिमांशु व देवव्रत की टीम ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
-फोटो 67 : छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनीता दलाल के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भूगोल विषय में हिमांशु व देवव्रत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान निष्ठा व अंकुश और तृतीय स्थान भावना व कीर्ति की टीम ने हासिल किया।
भौतिकी विषय में चेतना व नीतू ने प्रथम, भूपनेश व देवांश ने द्वितीय और वर्षा व तन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रसायन विज्ञान विषय में गुंजन व मुस्कान की टीम प्रथम, यमन व मॉनित द्वितीय और प्रीति व मेघना की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने सहभागिता की।
प्रदर्शनी के लिए निर्णायक की भूमिका में राजकीय महाविद्यालय दुबलधन के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कुलदीप दलाल रहे। महाविद्यालय में उनके आगमन पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनीता दलाल व डॉ. संजय देशवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया। मौके पर मंजू मलिक, देवेंद्र, डॉ. अश्वनी कुमार, मोनिका, ज्योति, मोहित, विजय, डॉ. जयंत आदि मौजूद रहे।