फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   High tension line, transfer, relief in colony's people, Bahadurgarh

सैकड़ों घरों के ऊपर से हटी मौत की टेंशन

Sun, 23 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
High tension line, transfer, relief in colony's people, Bahadurgarh
हाईटेंशन लाइन - फोटो : bureau

शहरवासियों के लिए पिछले चार दशक से परेशानी का सबब बनी हाईटेंशन बिजली लाइन से रविवार को पीछा छूट गया और नई हाईटेंशन लाइनों से बिजली का प्रवाह शुरू हो गया। विधायक नरेश कौशिक ने पावर हाउस परिसर से नई हाईटेंशन लाइन को चालू कर प्रभावित कॉलोनी वासियों को दीपावली की सौगात दी। इस कार्य में करीब पांच करोड़ रुपये खर्च हुए।

विज्ञापन


रविवार को नई हाईटेंशन लाइन के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक मुख्य अतिथि थे। कौशिक ने कहा कि हलके की जनता ने जिस अपेक्षा के साथ विधानसभा चुनाव में उन्हें दायित्व सौंपा था, वे उसे बखूबी निभा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में लंबे अरसे से हाईटेंशन लाइनों के कारण अधिकांश कॉलोनीवासी अपने ही घरों में कैद होकर रह रहे थे और निरंतर हाईटेंशन लाइन क्षेत्रवासियों के लिए हादसे का कारण बन रही थी। पिछले कई वर्षों में हाईटेंशन लाइनों की वजह से दर्जन भर से ज्यादा लोगों की जान गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने जनता की इस गंभीर समस्या को समझा और विस चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया कि उन्हें हलके का प्रतिनिधित्व सौंपे तो निश्चित रूप से वे इस लंबी समस्या का जड़मूल समाप्त करने में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पहली बार झज्जर आगमन पर उन्होंने इस समस्या से अवगत कराया था और उन्होंने इस दर्द को समझते हुए तुरंत प्रभाव से लाइनों को शिफ्टिंग की मंजूरी दी थी। दो साल के अंतराल में बिजली निगम की ओर से दिन-रात काम करते हुए हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर दिया। 

विधायक कौशिक ने क्षेत्रवासियों को कहा कि आज हमारे लिए यह एक खुशी का पल है कि मौत के साए में रहने वाले लोगों को जिंदगी की असली आजादी मिली है। इनेलो व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी लोगों ने अपना दुखड़ा रोया, लेकिन उनके आंसुओं का अहसास किसी को भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल पर भाजपा सरकार के दो साल भारी पड़े और न केवल वादा निभाया।

दो साल में निगम ने खर्च किए 21 करोड़
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि शहर के पुराने तारों को बदलवाने के साथ ही हलके में नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। जरूरत के अनुसार केबल लाइनें बिछाई जा रही हैं। नए फीडर शुरू करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की पहल सरकार की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से बहादुरगढ़ हलके में दो साल के कार्यकाल में जहां करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर कार्य किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने नवाजा कीर्तिमान पुरस्कार से
आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की ओर से उनकी समस्या के समाधान में सजगता दिखाने पर विधायक नरेश कौशिक ने कीर्तिमान पुरस्कार से नवाजा। गणपति धाम मंदिर समिति के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने विधायक कौशिक का अभिनंदन करते हुए भाजपा सरकार के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता एसजी वत्स, एसडीई चंद्रप्रकाश, एसडीई दीपक कौशिक, एसडीई अनिल शर्मा, भाजपा नेता दिनेश शेखावत, मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, धर्मवीर वर्मा, कैप्टन बलवान सिंह खत्री, भीम सिंह प्रणामी, कैप्टन राम सिंह दलाल, पाले राम शर्मा, राजपाल शर्मा, रमेश छुड़ानी, गजानंद गर्ग, राजेश गोयल, नरेश रोहिला, मास्टर सतीश शर्मा व डॉ. मनीष शर्मा सहित अन्य शहरवासी इस सार्थक मुहिम के साक्षी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed