{"_id":"657016b42d75a739fb0d36e7","slug":"high-speed-wreaks-havoc-in-jhajjar-truck-crushes-girl-death-villagers-create-jam-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बच्ची को कुचला; मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बच्ची को कुचला; मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Wed, 06 Dec 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:07 PM IST
सार
कबलाना गांव निवासी वीरेंदर की आज साल की हीना बुधवार सुबह अपने दादा का खाना देने के लिए जा रही थी। जब वह रोड क्रॉस कर रही थी तो झज्जर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के कबलाना गांव में बुधवार सुबह ट्रक ने सड़क पर कर रही 8 साल की बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर सामान रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
कबलाना गांव निवासी वीरेंदर की आज साल की हीना बुधवार सुबह अपने दादा का खाना देने के लिए जा रही थी। जब वह रोड क्रॉस कर रही थी तो झज्जर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की कि बस अड्डे पर ब्रेकर बनवाया जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कि जाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाया। फिलहाल जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन