{"_id":"672f36f75e69522fcb0f86c0","slug":"high-speed-havoc-in-jhajjar-truck-operator-dies-in-horrific-road-accident-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौत, सिलानी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौत, सिलानी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
Sat, 09 Nov 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:48 PM IST
सार
झज्जर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बीती देर रात एक गाड़ी झज्जर के सिलानी बाईपास पर फ्लाईओवर से निकल रही थी।
विज्ञापन
झज्जर
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां विपरीत दिशा से आए एक ट्रक ने एक गाड़ी काे टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार परिचालक को गंभीर चोट आई। जिसे गंभीर हालत में झज्जर नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान साईद निवासी राजस्थान के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
झज्जर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बीती देर रात एक गाड़ी झज्जर के सिलानी बाईपास पर फ्लाईओवर से निकल रही थी। उसके जफररूदीन नामक चालक चला रहा था। उसी दौरान सामने से विपरीत दिशा से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में साईद घायल हो गया। उसे उसी दौरान यहां नागरिक अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया,वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन