फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   High alert in bahadurgarh

आतंकी हमले के बाद बहादुरगढ़ में हाई अलर्ट

Tue, 28 Jul 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद बहादुरगढ़ में भी पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस व खुफिया विभाग ने संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व दूसरे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजधानी से सटा होने के कारण बहादुरगढ़ में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन


पंजाब में हुए आतंकी हमले की वजह से बहादुरगढ़ जीआरपी थाना क्षेत्र में भी प्लेटफार्मों, ट्रेनों व रेल ट्रैक पर विशेष गश्त की जा रही हैं। पुलिस की पल-पल लोगों की हर गतिविधि पर नजर हैं। महिला पुलिस भी गश्त पर है। संदिग्ध सामान की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों के नाम, पते व उनके फोटो कैमरे में कैद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ रोहतक से आई विशेष टीम में शामिल एसआई वरुण दलाल व बहादुरगढ़ जीआरपी के प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि बहादुरगढ़, आसौदा, सांपला सहित कई रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील माने जाते हैं। आतंकी हमले के बाद पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी है। आठ घंटे से बढ़ाकर ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमाएं की सील
गुरदासपुर के दीनापुर थाने में आतंकी हमले के बाद झज्जर जिला पुलिस सतर्क हो गई है। बहादुरगढ़ के साथ लगती दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सुमित कुमार का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। वाहनों की जांच की जा रही है।

धर्मशालाओं व होटलों में ठहरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। मकान मालिकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे बिना पहचान किए किसी को अपने मकान, दुकान व अन्य जगह पर न ठहरने दें। यदि कोई संदिग्ध नजर आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मिल चुके हैं विस्फोटक
गांव नूना माजरा के पास विस्फोटक सामान मिलने से बहादुरगढ़ के लोग सकते में हैं। रेलवे ट्रैक व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गत दिवस नूना माजरा में दो हैंड ग्रेनेड, कई डेटोनेटर, फ्यूज व अन्य विस्फोटक सामान मिला था। जिसके बाद यहां की पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। अब पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद तो यहां की पुलिस अब और अधिक चौकन्नी हो गई है।

पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी कड़ी निगाह
झज्जर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर पुलिस स्टेशन पर सोमवार अलसुबह हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में झज्जर जिले की सीमाओं को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है।

पुलिस ने न सिर्फ आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली, बल्कि बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, व्यस्त बाजारों के साथ संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। किसी भी वस्तुु पर संदेह होने पर उसकी गहन जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पंजाब में हुए आतंकी हमले को लेकर विभाग के डीजी वाईपी सिंगल की तरफ से तत्काल अलर्ट के आदेश जारी किए गए थे। इसे देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट करते हुए जिले की सीमाओं को एक तरह से सील कर दिया गया।


पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी के निर्देश के अलावा अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा बम निरोधक दस्ते को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के बाद पुलिस की टीमें लगातार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थलों जैसे बैंक आदि में लगातार गश्त करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed