फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   health dept siezed illegal de addiction center

अवैध रूप से चल रहा नशामुक्ति केंद्र करवाया बंद

Mon, 10 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
health dept siezed illegal de addiction center
बादली। पुलिस की नारकोटिक्स शाखा ने बाढ़सा में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से केंद्र संचालित किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने केंद्र को सील कर दिया है। यहां मौजूद 15 रोगियों को दूसरे केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि इस केंद्र में लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सहयोग समाज कल्याण समिति के नाम से बाढ़सा में गुरुग्राम रोड पर चल रहे केंद्र के संचालक से नारकोटिक्स शाखा की टीम ने केंद्र चलाने के कागजात मांगे। जिस पर संचालक कुछ नहीं दिखा पाया। केंद्र के अंदर एक हॉल में 15 रोगी मिले। नारकोटिक्स टीम ने बताया कि भर्ती रोगियों को एक बस से सरकारी केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं स्वजनों ने केंद्र संचालकों पर भर्ती लोगों पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। जिस पर प्रशासन ने इन केंद्र पर पड़ताल करनी शुरू की है। नारकोटिक्स ब्यूरो के डीएसपी जितेंद्र राणा नेे बताया कि नशा मुक्ति केंद्र क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में बिना रजिस्ट्रेशन के व बिना सक्षम डॉक्टर के चलाया जा रहा था। जिसे सील कर दिया गया है। केंद्र संचालक के विरुद्ध करवाई के बाद उच्चाधकारियों को भेजी गई है। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed