{"_id":"58e693eb4f1c1b4c3e5b825f","slug":"health-department-raided-two-medical-stores-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने मारा दो मेडिकल स्टोर पर छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने मारा दो मेडिकल स्टोर पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को शहर के दो मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्यवाही के दौरान स्टोर से नींद और प्रतिबंधित दवाएं मिली और कई तरह की अनियमितताएं सामने आई। इस पर अधिकारियों ने स्टोर को बंद करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि अभी स्टोर की सील नहीं किया है। जांच जारी है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी
मेडिकल आफिसर डॉ. नीरज और ड्रग्स कंट्रोलर आफिसर संदीप हुड्डा की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में दस्तक दी। संदीप हुड्डा ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर टीम लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन स्थित बाबा मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी। यहां टीम में शामिल डाक्टरों ने स्टोर संचालकों से रिकार्ड मांगा। टीम ने रिकार्ड चेक करने के बाद दवाइयों की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान नींद सहित कई अन्य प्रतिबंधित दवाएं पाई गईं। इसके अलावा स्टोर पर फार्मासिस्ट भी नहीं था। कई अन्य तरह की और अनियमितताएं भी पाई गई। इस पर अधिकारियों ने स्टोर संचालक को काफी फटकार लगाई।
इसके बाद टीम अनाज मंडी स्थित श्रीश्याम मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां भी फार्मासिस्ट नहीं थे। अधिकारियों ने संचालक को खामियों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने के हिदायत दी। इसके बाद अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में स्टोर को बंद करा दिया। अधिकारियों की मानें तो अभी केवल स्टोर्स बंद कराए गए हैं। सील नहीं किया गया। जांच जारी है, आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। डॉ. संदीप ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेंगी।