{"_id":"65e0b02ab7071379900b32ca","slug":"he-assaulted-the-conductor-for-compromising-in-the-case-and-pointed-a-pistol-at-him-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108342-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केस में समझौता करने को लेकर कंडक्टर से मारपीट, पिस्तौल तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केस में समझौता करने को लेकर कंडक्टर से मारपीट, पिस्तौल तानी
Thu, 29 Feb 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। केस में समझौता करने को लेकर रोडवेज वर्कशॉप में कंडक्टर व उसके लड़के ने दूसरे कंडक्टर के साथ मारपीट की तथा पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर कंडक्टर व उसके लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
माता गेट वार्ड नंबर-10 निवासी धर्मवीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह हरियाणा रोडवेज झज्जर में बतौर कंडक्टर तैनात है। वह 27 फरवरी को वर्कशाॅप में कर्मयोगी की कक्षा लगाने आया था। वह नीचे खड़ा हुआ था। इस दौरान हरियाणा रोडवेज झज्जर में कंडक्टर प्रवीन निवासी डीघल और उसका लड़का बाइक पर आए। प्रवीन ने आते ही उसे गालियां देना शुरू कर दिया और अपने लड़के से कहने लगा कि यही वह आदमी है, जिसको सबक सिखाना है। इतना कहते ही दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रवीण ने अपनी बाइक से लोहे की राड निकाल कर उसके सिर में मारी। उसने शोर मचाया तो प्रवीण के लड़के ने उसे पिस्टल दिखाया। उसने कहा कि जो केस उसने मुकेन्द्र व रामबीर के खिलाफ दर्ज करवाया हुआ है, उसमें समझौता कर ले अन्यथा गोली मार देंगे। भीड़ एकत्रित होते देखकर आरोपी भाग गए। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्रवीण व उसके लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।