फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Water Polo Team selected at Champions Aquatic Academy

Jhajjar-Bahadurgarh News: चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में हुआ हरियाणा वाटर पोलो टीम का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana Water Polo Team selected at Champions Aquatic Academy
-फोटो 58 : चयनित खिलाड़ियों के साथ हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री व अन्य। स्रोत
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वाटिक अकादमी में हरियाणा वाटर पोलो टीम का चयन किया गया। हरियाणा वाटर पोलो ब्वॉयज और गर्ल्स टीम में 13-13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री की देखरेख में टीम के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। अनिल खत्री ने बताया कि 51वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप बेंगलुरु में 4 से 8 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के तैराक भी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि जल्द ही चयनित लड़के व लड़की दोनों ही टीमों का कैंप लगाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें खेल किट भी प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के आने जाने और ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से की जाएगी। हरियाणा की वाटर पोलो खिलाड़ियों की टीम देशभर में टॉप 8 में शामिल है। इस बार होने जा रहे जूनियर नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

स्विमिंग कोच एवं सलेक्शन कमेटी के सदस्य कोच विनोद, संजय कादयान, साईं जाधव और पदमपाल शर्मा ने वाटर पोलो गर्ल्स टीम में खिलाड़ी निकिता, निभा कुमारी, कनिष्का, रिया सहारण, खुशमिल इंसा, शिवानी, आस्था, दिव्या, निहारिका, निशु, कोमल, तमन्ना, दीक्षा का चयन किया। हरियाणा वाटर पोलो ब्वॉयज टीम में निखिल, युपनजोत, हरमीत, हरप्रीत, नवनीत, कमलदीप, रमन, शुभम, कार्तिक, देवांश कादयान, अंकुश, यशदीप, इशांत का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के सदस्य सुरेश जून, इंस्पेक्टर विकास कादयान, बलवान कादयान, प्रवीण और कोच मोनू ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया।


-फोटो 58 : चयनित खिलाड़ियों के साथ हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री व अन्य। स्रोत : अकादमी



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed