फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: The friend freed the girl who was 'hostage' in the house, now both will be in a consensual relation

Haryana: घर में ‘बंधक’ युवती को सहेली ने मुक्त करवाया, अब दोनों रहेंगी साथ, सहमति संबंध से नाराज परिजन

Fri, 29 Mar 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 10:36 PM IST
सार

सहमति संबंध से नाराज दोनों के परिजनों ने उन्हें घरों में रोक रखा था। एक युवती ने खुद को आजाद कर महिला आयोग से शिकायत की थी।

विज्ञापन
Haryana: The friend freed the girl who was 'hostage' in the house, now both will be in a consensual relation
live-in relationship - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में तीन साल से सहमति संबंध में रह रही दो युवतियों को कुछ दिनों से उनके परिवारवालों ने उनके घरों में रोक रखा था। एक युवती किसी तरह अपने घर से मुक्त होकर निकल गई और महिला आयोग, दिल्ली से मामले की शिकायत की। आयोग के दखल के बाद शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दूसरी युवती को उसके घर से मुक्त करवाया। परिजनों से छुड़ाई गई युवती को उसकी सहेली के साथ एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां वह साथ-साथ रह सकेंगी।
विज्ञापन


सखी वन स्टॉप सेंटर झज्जर की इंचार्ज सुमन ने बताया कि एक पखवाड़े पहले महिला आयोग, दिल्ली से आदेश मिले थे कि बहादुरगढ़ में एक युवती को उसके परिजनों ने उसी के घर में ‘बंधक’ बना रखा है। इस पर टीम ने युवती के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उसे घर से आजाद कराया।
विज्ञापन


दोनों एक साथ रहना चाहती थीं, घरवाले थे खिलाफ
सखी सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक अपने घर में ‘बंधक’ बनाई गई (रोककर कर रखी गई) एक युवती का पड़ोस की अन्य युवती के साथ तीन साल से सहमति संबंध था। दोनों एक साथ रहना चाहती थीं। लेकिन, जब उनके घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने दोनों का मिलना-जुलना बंद करा दिया और अपने-अपने घरों से बाहर निकलना बंद करवा दिया। कुछ दिन बाद एक युवती ने अपने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह युवती से रिश्ता नहीं रखेगी। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे घर में रोकना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जाकर एनजीओ से साधा संपर्क
घर से आजाद होकर युवती दिल्ली पहुंची और एक एनजीओ से संपर्क किया। वहां रहकर उसने महिला आयोग, दिल्ली को ई-मेल के जरिये शिकायत भेज दी। महिला आयोग दिल्ली ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन स्टॉप सेंटर, झज्जर से संपर्क कर बहादुरगढ़ के घर में ‘बंधक’ बनाई गई युवती को आजाद करने के आदेश दिए थे।


बहादुरगढ़ क्षेत्र की दो युवतियां सहमति संबंध में थीं। परिजनों ने दोनों को अपने-अपने घर में बंधक जैसा बना रखा था। एक युवती किसी तरह दिल्ली पहुंची और महिला आयोग को शिकायत दी। आयोग के आदेश पर हमने दूसरी युवती को मुक्त करवा उसे दिल्ली के एनजीओ के पास छोड़ दिया है। -सुमन, इंचार्ज, वन स्टॉप सेंटर, सखी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed