{"_id":"68853b2c5cfbad00260e4c3c","slug":"haryana-team-will-be-selected-for-senior-national-waterpolo-on-monday-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116364-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर नेशनल वाटरपोलो के लिए हरियाणा की टीम का चयन सोमवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर नेशनल वाटरपोलो के लिए हरियाणा की टीम का चयन सोमवार को
Sun, 27 Jul 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ। शहर की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीनियर नेशनल वाटरपोलो के लिए हरियाणा की टीम का चयन सोमवार 28 जुलाई को किया जाएगा। सीनियर नेशनल वाटरपोलो प्रतियोगिता इस बार 13 से 17 अगस्त तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जानी है। प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की मैन और वूमेंस टीम का चयन होना है।
दोनों टीमों में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह के दिशानिर्देश पर ट्रायल्स करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रायल्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का हरियाणा तैराकी संघ और भारतीय तैराकी संघ से वैलिड रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। ट्रायल्स प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। अनिल खत्री ने बताया कि प्रदेशभर से आने वाले खिलाड़ियों में से सबसे बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर नेशनल में बेहतरीन टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीनियर नेशनल वाटरपोलो में भी हरियाणा पदक का प्रबल दावेदार है।