फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Sarpanch Association big announcement, boycott boards of ruling leaders will installed in village

Haryana: सरपंच एसोसिएशन का बड़ा एलान, हर गांव के बाहर लगाए जाएगें सत्ताधारी नेताओं के बहिष्कार बोर्ड

Sat, 01 Apr 2023 04:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Apr 2023 04:45 PM IST
सार

सरपंच एसोसिशन के प्रदेशाध्यक्ष रणधीर सैमण ने कहा कि पूर्व में उनकी एसोसिएशन की इसराना में हुई बैठक में सरकार के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए गए थे। इन फैसलों मेें हरियाणा के हर गांव में सत्ताधारी नेताओं के विरोध के साईन बोर्ड लगाए जाने का भी फैसला था।

विज्ञापन
Haryana Sarpanch Association big announcement, boycott boards of ruling leaders will installed in village
बैठक करते सरपंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-टेंडरिंग प्रणाली को लेकर सरकार के खिलाफ लंबे समय से मोर्चा खोल रही हरियाणा की सरपंच एसोसिएशन ने सत्ताधारी भाजपा-जजपा नेताओं के खिलाफ एक ओर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सरपंच एसोसिएशन ने सत्ताधारी नेताओं का विरोध करने के लिए हरियाणाभर के गांवों के बाहर उनके नताओं के बहिष्कार के बोर्ड लगाने की बात कही है। हरियाणा सरपंच एशोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को झज्जर में जिला के सात ब्लॉको की सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए आए थे। यहां उन्होंने ब्लॉक प्रधानों के साथ दस अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने के लिए आए थे।

विज्ञापन


सीएम, मंत्री, सांसद और विधायक के हर कार्यक्रम का होगा विरोध
यहां बैठक के बाद पत्रकारों के रूबरू हुए सरपंच एसोसिशन के प्रदेशाध्यक्ष रणधीर सैमण ने कहा कि पूर्व में उनकी एसोसिएशन की इसराना में हुई बैठक में सरकार के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए गए थे। इन फैसलों मेें हरियाणा के हर गांव में सत्ताधारी नेताओं के विरोध के साईन बोर्ड लगाए जाने का भी फैसला था। इस फैसले के अलावा हरियाणा के सीएम, मंत्री, सांसद और सत्ताधारी दलों के विधायकों के हर कार्यक्रम में पहुंच कर विरोध किए जाने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


दस अप्रैल के दिल्ली धरने की रणनीति तैयार करने झज्जर पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारी
यह तब तक जारी रहेगा जब तक की सरकार हरियाणा में पंचायती राज एक्ट को पूर्णतया लागू नहीं कर देती। इस दौरान रणबीर सिंह गिल ने सरकार पर पंचायती राज एक्ट को हरियाणा में पूरी तरह से खत्म किए जाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। एसोसिएशन से जड़े एक अन्य पदाधिकारी चुन्नी लाल शर्मा ने कहा कि पंचायती राज एक्ट को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंचाचत चुनाव से पहले दो साल तक प्रदेश के किसी भी गांव में धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इस दौरान बलवान सिंह,जिला प्रधान सोनू ढ़ाकला, पवन भदाना, बलवान सुरेहती, प्रदीप कलोई, जगमाल सिंह, रामनारायण के अलावा अन्य सरपंच मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed