{"_id":"58388b2b4f1c1bcc6713b396","slug":"haryana-ranji-cricket-rohit-sharma-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी क्रिकेट में प्रतिभा की छाप छोड़ रहा बहादुरगढ़ का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी क्रिकेट में प्रतिभा की छाप छोड़ रहा बहादुरगढ़ का लाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी में बहादुरगढ़ का लाल रोहित शर्मा अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहा है। हरियाणा की टीम में शामिल इस खिलाड़ी ने अपने छोटे से कॅरिअर में जबरदस्त प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। फिलहाल वह हिमाचल के साथ होने वाले मुकाबले की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ की नई बस्ती का निवासी रोहित पुत्र प्रमोद शर्मा ने रणजी ट्रॉफी के इस वर्ष अभी तक खेले गए छह मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हैदराबाद के साथ खेले गए दूसरे मैच में 31 रन बनाकर जीत में सहयोग दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के साथ हुए तीसरे मुकाबले में रोहित ने पहली बारी में 45, दूसरी में जरूरी 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। चौथे मुकाबले में केरला के खिलाफ 92 रन की पारी खेली और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 51 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को हार से बचाया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और राज्य की टीम के कप्तान मोहित शर्मा, टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम में शामिल रहे जोगेंद्र शर्मा और यजुवेंद्र चहल के साथ लगभग 23 वर्षीय रोहित बेहद कम समय में अपनी टीम का सबसे उपयोगी खिलाड़ी बन गया।
विज्ञापन
रोहित है बेजोड़
रोहित शर्मा बेजोड़ विकेटकीपर और बल्लेेबाज है। बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में क्रिकेट खेलना शुरू किया। अंडर-16, 19 में बेस्ट प्लेयर रहा। कई खिताब अपने नाम किए। पिछले साल रोहित ने रेलवे के साथ पहले मैच में 105 रन, उड़ीसा के खिलाफ 100 और झारखंड के खिलाफ 78 रन बनाए। इसी प्रदर्शन के बूते रोहित को टूर्नामेंट के बीच में से रणजी के लिए हरियाणा की टीम में चुन लिया गया। अभी तक कुल 11 मैच खेलने वाले रोहित का पिछला रणजी टूर्नामेंट शानदार रहा।
रोहित की बदौलत हरियाणा ने बंगाल के मुंह से छीन ली थी जीत
पिछले वर्ष 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रोहतक के लाहली स्टेडियम में हरियाणा और पश्चिमी बंगाल का मैच हुआ, जिसमें नई बस्ती (गली-4) के निवासी रोहित शर्मा पुत्र प्रमोद जांगड़ा ने पदार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हरियाणा टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग से कैप पहनने के बाद रोहित ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहली पारी में उसने 78 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए। रोहित के संघर्ष से हरियाणा ने बंगाल के मुंह से जीत छीन ली थी।
बहादुरगढ़ से रणजी में खेलने वाला चौथा खिलाड़ी
बहादुरगढ़ ने राज्य को चार रणजी खिलाड़ी दिए हैं। वर्ष-1970 में देवेन राठी, 1972 में प्रेमचंद, 1976 में चेतन शर्मा और तीन साल पहले 2012 में राहुल राठी हरियाणा की ओर से खेल चुके हैं। रोहित शर्मा रणजी में खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।
रोचक बात ये कि प्रेमचंद, रोहित शर्मा और चेतन शर्मा नई बस्ती से हैं। हालांकि चेतन शर्मा दिल्ली शिफ्ट हो गए, जबकि सांखोल निवासी राहुल राठी पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डिस्ट्रिक्ट झज्जर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी देवेन के बेटे हैं। बहादुरगढ़ खंड का गांव छुड़ानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का पैतृक गांव है।
देश के लिए खेलना ही सपना
फोन पर बातचीत में रोहित ने बताया कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली उनके आइडियल हैं। उनका आधा सपना तो उसी दिन पूरा हो गया था, जब पिछले साल लाहली स्टेडियम में तत्कालीन कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई। वह फिलहाल हिमाचल प्रदेश के साथ होने वाले अगले मैच की तैयारी कर रहे हैं। यह मुकाबला 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक गुजरात में होगा। रोहित ने कहा कि नीली जर्सी पहनकर देश के लिए खेलना उसका सपना है।
होगा अभिनंदन
श्री बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच राकेश चोपड़ा का कहना है कि रोहित शानदार खिलाड़ी है। रोहित के अलावा झज्जर का मोहित हुड्डा भी इस टीम में शामिल है। सूरज यादव, देवेंद्र लोहचब आदि जिले के खिलाड़ी भी दूसरी टीमों की तरफ से खेल रहे हैं। रोहित के प्रदर्शन से उसके साथी खिलाड़ी हनी जांगड़ा, कोच यशपाल, कृष्ण कुमार, पप्पे यादव, जोगेंद्र शर्मा, नवीन, सूर्यकांत बोंदवाल, डॉ. राजेंद्र, सूरजभान आदि ने भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि रोहित का लौटने पर जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।